नई दिल्ली12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्य सभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2022 से दिसंबर 2024 तक किए गए 38 विदेश दौरों पर कुल ₹258 करोड़ खर्च हुए हैं। इनमें जून 2023 की अमेरिका यात्रा सबसे महंगी रही, जिस पर ₹22.89 करोड़ खर्च हुए। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री पबित्र मरघेरिटा ने राज्यसभा में लिखित जवाब में दी
सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार विदेशी यात्रों पर खर्च:
- सितंबर 2024: अमेरिका यात्रा पर ₹15.33 करोड़
- मई 2023: जापान यात्रा पर ₹17.19 करोड़
- दिसंबर 2024: कुवैत यात्रा पर ₹80 लाख
- 2024: इटली यात्रा पर ₹14.36 करोड़
- 2024: रूस यात्रा पर ₹5.34 करोड़
- 2024: पोलैंड यात्रा पर ₹10.10 करोड़
तीन साल में PM ने 38 देशों की यात्रा की इन दौरों में अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, रूस, इटली, पोलैंड, ब्राजील, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देश शामिल थे। सरकार ने 2014 से पहले के कुछ आंकड़े भी पेश किए:
- 2011: अमेरिका यात्रा पर ₹10.74 करोड़
- 2013: रूस यात्रा पर ₹9.95 करोड़
- 2011: फ्रांस यात्रा पर ₹8.33 करोड़
- 2013: जर्मनी यात्रा पर ₹6.02 करोड़
विपक्ष ने खर्चों पर उठाए सवाल राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से इन दौरों में एम्बेसी द्वारा किए गए खर्चों, होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवस्थाओं पर जानकारी मांगी। सरकार का कहना है कि ये यात्राएं भारत की कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं।
