Meerut Merchant Navy Officer Murder Stabbed Man In Chest Then Took Body To Bathroom And Chopped It Into Pieces – Amar Ujala Hindi News Live

loader


 Meerut Crime News: मेरठ के सौरभ कुमार की नौ साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। वह लंदन से पत्नी मुस्कान, बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या कर शव के 15 टुकड़े कर दिए। पत्नी ने सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर छाती में चाकू घोपा, गला काटा, हाथ-पैर काटकर शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में रखकर सील कर दिया। सौरभ कुमार अनुसूचित जाति से था। वह अपना नाम सौरभ राजपूत भी लिखता था। नौ साल पहले 2016 में पड़ोसी में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से सौरभ का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। 




Trending Videos

Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces

2 of 14

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या
– फोटो : संवाद


2016 में किया था सौरभ और मुस्कान ने प्रेम विवाह

इसी वर्ष सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लग गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सौरभ ने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और मेरठ में ही दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल नौकरी की। बाद में वह लंदन चला गया और मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 


Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces

3 of 14

प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया
– फोटो : संवाद


बाथरूम में घसीटकर ले गए शव 

मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। चाकू-छुरा और बड़ी पॉलिथीन भी पहले ही खरीद ली थी। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल उसके शव को घसीटकर बाथरूम में ले गए। जहां पर दोनों ने सौरभ के शव के छुरे से टुकड़े कर दिए। इस दौरान खून बाथरूम से नाली में बहता गया। शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में भर लिया। अब शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की सोची। पांच मार्च को साहिल बाजार से प्लास्टिक का बड़ा ड्रम, सीमेंट का कट्टा और डस्ट लेकर आया। इसके बाद शव के टुकड़ों को ड्रम में भर कर पानी डाला और डस्ट व सीमेंट उसमें भर दिया। चाकू और छुरा भी ड्रम में रख दिया। 

 


Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces

4 of 14

आरोपी मुस्कान रस्तोगी
– फोटो : संवाद


मुस्कान की कहानी पर पुलिस को नहीं आया यकीन 

मुस्कान ने बताया कि नीले रंग का ड्रम है, जिसमें शव है। वह बोली कि मैं अब वहां नहीं जाऊंगी। पुलिस को पहले यकीन नहीं आया। फैंटम पर दो सिपाही घर गए, जहां पर ड्रम मिल गया, लेकिन शव नहीं दिखा। दोनों सिपाही वापस लौटे और इंस्पेक्टर को बताया कि महिला झूठ बोल रही है। ड्रम में सीमेंट भरा हुआ है, जोकि सूख चुका है। पुलिस महिला को जीप में बैठाकर लाई। महिला ने बताया कि सीमेंट के अंदर ही शव के टुकड़े हैं। 

 


Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces

5 of 14

आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला
– फोटो : संवाद


दोनों से आमने-सामने की पूछताछ 

ड्रम में शव नहीं दिखाई दे रहा था, जिस पर पुलिस बोली कि साहिल को लाओ। पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया। दोनों को आमने-सामने बैठाया तो सच सामने आया गया। दोनों ने बताया कि सीमेंट से भरे ड्रम में शव के टुकड़े हैं, तब पुलिस को यकीन आया। इससे पहले लोगों की भीड़ लगती कि पुलिस ई-रिक्शा को ड्रम में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पर ले गई। वहां पर शव के टुकड़े निकाले गए। 

 


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *