[ad_1]
Last Updated:
Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या का नाम इन दिनों जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर प्यार और भरोसे की बात की है. क्रिकेटर की एक्स-वाइफ ने सोशल मीडि…और पढ़ें
नताशा और हार्दिक का पिछले साल तलाक हो गया.
हाइलाइट्स
- हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा.
- नताशा ने इंस्टाग्राम पर प्यार और भरोसे की बात की.
- हार्दिक और नताशा का पिछले साल तलाक हुआ था.
नई दिल्ली. हार्दिक पांड्या का नाम इन दिनों जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ रहा है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया को दुबई स्टेडियम में मैच देखते स्पॉट किया गया था. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक, एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं. लेकिन नताशा का लेटेस्ट पोस्ट देखकर लगता है कि उनको उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार नहीं मिला है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें वो प्यार और भरोसे के बारे में बात कर रही हैं. उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
नताशा स्टेनकोविक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘अपने मन में या किसी इंसान के रूप में शैतान को झूठ बोलने मत दो. उसे तुम्हारी काबिलियत औऱ अहमियत पर सवाल उठाने मत दो. तुम एक अद्भुत इंसान हो जिसे भगवान ने इस दुनिया में एक मकसद के लिए भेजा है. उस पर भरोसा रखो और जानो कि भगवान तुमसे प्यार करते हैं. भगवान तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा और न ही त्यागेगा. विश्वास के साथ चलते रहो. और प्यार और उम्मीद की बातें करना मत भूलो. शैतान तुम्हें छू भी नहीं पाएगा. आपका दिन शानदार हो’.
पोस्ट

पिछले साल अलग हुआ था कपल
यह खबर लगभग एक साल बाद आई है जब नताशा ने अपने क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या से अलग होने का फैसला किया था. हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने साल 2020 में एक इनटिमेट फंक्शन में शादी की थी जिसमें सिर्फ उनका परिवार ही शामिल हुआ था. इसके बाद कपल फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिस्चियन रीति-रिवाज से दोबारा शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन पिछले साल कपल का तलाक हो गया.
रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्रियंका को किया अनफॉलो, पर मिटाई नहीं यादें, अब ब्रेकअप के सवाल पर क्या बोल गए अंकित गुप्ता
बेटे संग सर्बिया चली गई थीं नताशा
पिछले साल नवंबर में, नताशा स्टोनकोविक ने एक्स हस्बैंड हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी. उन्होंने ईटाइम्स को बताया था कि उनके बेटे की वजह से वह अभी भी पांड्या के साथ ‘परिवार’ हैं. एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हम (हार्दिक और मैं) अभी भी एक परिवार हैं. हमारे पास एक बच्चा है, और बच्चा हमेशा हमें एक परिवार बनाए रखेगा. मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि अगस्त्य को दोनों माता-पिता के साथ रहना चाहिए. मुझे इंडिया में 10 साल हो गए हैं और मैं हर साल एक ही समय पर सर्बिया वापस जाती हूं’.
New Delhi,New Delhi,Delhi
March 19, 2025, 09:02 IST
‘वो नहीं छोड़ता…’ , हार्दिक पांड्या को मिला नया प्यार तो नताशा हुई बेचैन?
[ad_2]
Source link