लेडी हल्क जैकी कोर्न के बाइसेप्स ने अर्नोल्ड को भी पछाड़ा

[ad_1]

Last Updated:

नीदरलैंड्स की जैकी कोर्न खुद को ‘लेडी हल्क’ कहती हैं. उन्होंने अपने जबरदस्त बाइसेप्स से सबको हैरान कर दिया है. उनके बाइसेप्स का साइज सलमान खान, रितिक रोशन और अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से भी ज्यादा है.

खुद को कहती है 'लेडी हल्क', रितिक-सलमान और हॉलीवुड स्टार से भी ज्यादा बाइसेप्स

जब बात बाइसेप्स और बॉडीबिल्डिंग की आती है, तो अक्सर हमारे दिमाग में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान और रितिक रोशन का नाम आता है. साथ ही हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी जेहन में आ जाते हैं. लेकिन नीदरलैंड्स की रहने वाली लेडी हल्क जैकी कोर्न ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है. ये खुद को ‘शी-हल्क’ बुलाना पसंद करती हैं. जैकी के बाइसेप्स का साइज 24 इंच है, जो कि हॉलीवुड के मशहूर बॉडीबिल्डर और टर्मिनेटर सीरीज के हीरो अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के प्राइम टाइम के बाइसेप्स (22 इंच) से भी बड़ा है. वहीं, रितिक रोशन और सलमान खान के बाइसेप्स 18 इंच के करीब हैं.

34 साल की फिटनेस एंथूजियास्ट जैकी कोर्न ने अपने जबरदस्त फिजिक से सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. उनका कहना है कि उन्हें अपने कर्वी फिगर और विशाल मसल्स से प्यार है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत करती हैं. जैकी ने बताया कि उन्होंने 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान किकबॉक्सिंग से ब्रेक लिया था और तभी उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बड़े फ्रेम के साथ ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस होता है. तब से उन्होंने अपना वजन दोगुना कर लिया है और मसल्स बनाने पर फोकस किया. जैकी का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन कई बार ‘फैट’ या ‘मैनली’ जैसे कमेंट्स मिलते हैं, लेकिन वह इन नेगेटिव कमेंट्स को इग्नोर करती हैं. उन्होंने मीडिया ड्रम वर्ल्ड को बताया, “जब कोई मुझे गलत नामों से बुलाता है, तो मैं उनकी कमेंट डिलीट कर देती हूं और उन्हें ब्लॉक कर देती हूं. मैं नेगेटिव सोच पर ध्यान नहीं देती. यह मेरी जर्नी है और मैं इसे अपने तरीके से करूंगी.”

जैकी ने यह भी बताया कि किकबॉक्सिंग के दौरान वह हमेशा स्ट्रॉन्ग महसूस करती थीं, लेकिन लगातार डाइटिंग की वजह से वह थक जाती थीं. अब ‘शी-हल्क’ बनकर वह पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस करती हैं और साथ ही अपनी बॉडी के साथ कम्फर्टेबल भी हैं. उन्हें अब वजन कम करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि वह हेल्दी डाइट लेती हैं और ज्यादा से ज्यादा कैलोरीज कंज्यूम करती हैं. बता दें कि जैकी की ट्रेनिंग रूटीन किसी भी प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर से कम नहीं है. वह अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत 100 पुशअप्स और 250 सिट-अप्स से करती हैं, जिसके बाद वह दो घंटे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं. इसमें 150 किलोग्राम तक डेडलिफ्ट, 200 किलोग्राम तक बेंच प्रेस, 100 किलोग्राम के एक्स्ट्रा वेट के साथ स्क्वाट्स और 450 किलोग्राम तक लेग प्रेस शामिल है.

जैकी कोर्न को उनके कर्वी फिगर के लिए कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें कई लोगों की तारीफें भी मिलती हैं. कई लोग उन्हें ‘परफेक्ट वुमन’ बताते हैं और कुछ तो उनसे शादी करने की इच्छा भी जताते हैं. लेकिन जैकी का कहना है कि वह खुद को जैसी हैं, वैसे ही पसंद करती हैं, और यही सबसे जरूरी है. इस तरह, जैकी कोर्न ने न सिर्फ फिटनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि यह भी साबित किया है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं. उनके बाइसेप्स का साइज अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे स्टार्स से भी बड़ा है, और यह उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है.

homeajab-gajab

खुद को कहती है ‘लेडी हल्क’, रितिक-सलमान और हॉलीवुड स्टार से भी ज्यादा बाइसेप्स

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *