Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Today Waqf Bill Railways Grant News – Amar Ujala Hindi News Live

10:53 AM, 17-Mar-2025

टीएमसी मतदाता सूची के मुद्दे पर चर्चा पर अड़ी

टीएमसी संसद के बजट सत्र में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है। बीते दिनों इसे लेकर सदन में हंगामा भी हुआ। सोमवार को भी टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा कि ‘चार दिन के बाद संसद में आज फिर से काम होगा। विपक्ष एक ऐसे मुद्दे पर चर्चा चाहता है, जो लोकतंत्र का मुख्य आधार है। क्या सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है?’

10:13 AM, 17-Mar-2025

रेल टिकट किराए पर स्थगन प्रस्ताव पेश

कन्याकुमारी से लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने सदन में रेल टिकट किराए में रियायत को रद्द करने पर चर्चा की मांग करते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

09:25 AM, 17-Mar-2025

Parliament Session Live: टीएमसी की वोटर लिस्ट पर चर्चा की मांग, राज्यसभा में आज मणिपुर बजट पर हंगामे के आसार

12 मार्च को राज्य सभा में कांग्रेस अध्यक्ष और मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर खासा हंगामा हुआ था। ऐसे में आज भी उस पर हंगामा हो सकता है। लोकसभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की डीएमके सांसदों पर की गई टिप्पणी पर भी काफी बवाल हुआ था। ऐसे में नई शिक्षा नीति में तीन भाषा विवाद पर भी हंगामे के आसार हैं।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *