[ad_1]
Last Updated:
अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत के 22 साल बाद, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है कि सौंदर्या की मौत एक दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या थी. एक स्टार एक्टर के खिलाफ यह शिकायत किसने दर्ज कराई है?
17 अप्रैल 2004 को ‘सूर्यवंशी’ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत हो गई थी. फाइल फोटो.
हाइलाइट्स
- सौंदर्या की मौत के 22 साल बाद हत्या का आरोप.
- स्टार एक्टर पर सौंदर्या की हत्या का आरोप.
- संपत्ति विवाद के कारण हत्या का शक.
नई दिल्ली. पिछले कुछ महीनों से टॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर मोहन बाबू कई पारिवारिक विवादों के कारण चर्चा में हैं. उनके छोटे बेटे मांचू मनोज के मामले में पुलिस थाने तक जाना पड़ा. अब आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में मोहन बाबू के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला दर्ज हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि ‘सूर्यवंशी’ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत के पीछे एक्टर मोहन बाबू का हाथ है. ‘सूर्यवंशी’ में सौंदर्या ने ‘आईपीएस राधा’ भूमिका निभाई थी.
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एक्ट्रेस ने सौंदर्या ने अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया है. वह कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. लेकिन सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं. 17 अप्रैल 2004 को सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए करीमनगर जा रही थीं, तभी प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया और उनकी मौत हो गईं. जब उनकी मौत हुई, तब वे प्रेग्नेंट थीं और घरवालों को उनकी डेड बॉडी भी नहीं मिली.
हादसा नहीं ये हत्या!
इस दर्दनाक घटना के 22 साल गुजरने के बाद अब इस केस में एक स्टार एक्टर का नाम सामने आ रहा है. हमानी सहयोगी वेबसाइट कन्नड़ न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा नहीं बल्कि हत्या थी.
सौंदर्या और मोहन बाबू के बीच संपत्ति विवाद!
जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ एक्ट्रेस सौंदर्या ने शम्शाबाद क्षेत्र के जलपल्ली गांव में 6 एकड़ जमीन खरीदी थी. मोहन बाबू ने उनसे जमीन बेचने के लिए कहा था. लेकिन एक्ट्रेस सौंदर्या और उनके भाई अमरनाथ ने इसे मानने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था, ऐसा स्थानीय व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है.
मोहन बाबू कन्नड़ सिनेमा के नामी एक्टर हैं.
सौंदर्या के परिवार पर दबाव?
सौंदर्या के परिवार के सदस्यों ने 6 एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एक्टर मोहन बाबू ने उन पर दबाव डाला. 17 अप्रैल 2004 को, तेलंगाना में पार्टी प्रचार के लिए बेंगलुरु से आ रही सौंदर्या और उनके भाई का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों के सबूत नहीं मिले, लेकिन बाद में मोहन बाबू ने जलपल्ली में 6 एकड़ जमीन का अवैध उपयोग किया, ऐसा व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है.
जमीन को सरकार को अपने कब्जे में ले
मांचू मोहन बाबू द्वारा कब्जाई गई जमीन को सरकार को अपने कब्जे में लेना चाहिए. चिट्टीमल्लू नामक व्यक्ति ने खम्मम एसीपी और खम्मम जिला अधिकारी को शिकायत दी है. उन्होंने अनुरोध किया है कि इस जमीन को अनाथालय, सैन्य भाइयों, पुलिस या मीडिया मित्रों को दिया जाए.
युवक का शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
‘मुझे जान का खतरा है’
इस व्यक्ति ने अपनी शिकायत में मांचू परिवार में चल रहे विवाद का भी उल्लेख किया है. उन्होंने कहा कि मांचू मनोज को न्याय मिलना चाहिए. जलपल्ली में 6 एकड़ में फैले गेस्ट हाउस को भी कब्जे में लेना चाहिए. इसके अलावा, मांचू मोहन बाबू से मुझे जान का खतरा है. इसलिए, शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
क्या यह प्रचार का हथकंडा है?
हालांकि, सौंदर्या की मौत के बारे में ये आरोप वास्तविकता से दूर हैं और इसे प्रचार का हथकंडा कहा जा रहा है. इस शिकायत पर जिला अधिकारी, एसीपी और मोहन बाबू की प्रतिक्रिया का इंतजार करना होगा.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
March 11, 2025, 15:30 IST
‘सूर्यवंशी’ एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत हादसा नहीं, हत्या!एक्टर के खिलाफ केस दर्ज
[ad_2]
Source link