Indian origin sudiksha konanki American student missing Dominican | भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा डोमिनिक रिपब्लिक से गायब: समुद्र में डूबने की आशंका; पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहीं थीं

[ad_1]

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुदीक्षा केमिस्ट्री और बायोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही थी। तस्वीर- सोशल मीडिया

भारतीय मूल की अमेरिकी स्टूडेंट सुदीक्षा कोनांकी पिछले हफ्ते गुरुवार को कैरेबियाई द्वीप डोमिनिकन रिपब्लिक से गायब हो गई थीं। अब माना जा रहा है कि उसकी डूबने से मौत हो गई है। ABC न्यूज ने लोकल अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।

जांच में शामिल 3 अधिकारियों ने बताया कि कोनांकी 5 मार्च को छह लोगों के साथ समुद्र तट पर टहल रही थी, जिसके बाद शायद वह समुद्र में डूब गईं। सुदीक्षा पिछले हफ्ते छुट्टियां मनाने डोमिनिक के पुंटा काना कस्बे पहुंचीं थीं।

डोमिनिकन के लोकल अधिकारियों ने सुदीक्षा की तलाश में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए थे, जिनमें बताया गया था कि 20 साल की एक लड़की समुद्र तट पर टहलते समय गायब हो गई है। उसका कद 5 फीट 3 इंच है।

6 मार्च को आखिरी बार देखा गया सुदीक्षा के साथ गए ज्यादातर लोग रात को वापस लौट आए थे, लेकिन वो एक दोस्त के साथ समुद्री तट पर ही रुक गई थी। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान वो समुद्र में तैरने गईं और लहर के चपेट में आ गईं।

लोगों ने सुदीक्षा को आखिरी बार 6 मार्च को पुंटा काना के रिउ रिपब्लिका रिसॉर्ट में समुद्र तट पर टहलते हुए देखा था। उसका आखिरी वीडियो फुटेज समुद्र तट पर 6 मार्च को सुबह 4:15 बजे का है।

सुदीक्षा का परिवार 2006 से अमेरिका में रह रहा है और वहां का स्थायी निवासी है। उसके पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने कहा कि मेरी बेटी मेडिकल की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी।

20 साल की सुदीक्षा का परिवार 2006 से अमेरिका में रह रहा है।

20 साल की सुदीक्षा का परिवार 2006 से अमेरिका में रह रहा है।

सुदीक्षा पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी सुदीक्षा की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही थी। इससे पहले उन्होंने वर्जीनिया में थॉमस जेफरसन हाई स्कूल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की।

पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि वो सुदीक्षा के परिवार और वर्जीनिया में अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारी सुदीक्षा को वापस घर लाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार हैं।

——————————–

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा:US ने इमरजेंसी वीजा प्रोसेस शुरू की; पिता ने जयशंकर से मदद की गुहार लगाई थी

महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली 35 वर्षीय नीलम शिंदे 14 फरवरी को अमेरिका में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। कैलिफोर्निया में एक कार ने नीलम को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह कोमा में चली गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *