Kangra Dharamshala Hollywood Star Richard Gere Visits Update | धर्मशाला में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गियर का दौरा: तिब्बत संग्रहालय का किया निरीक्षण, संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास – Dharamshala News

[ad_1]

हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गियर के साथ सीटीए अधिकारी।

कांगड़ा में धर्मशाला में हॉलीवुड अभिनेता और तिब्बती अधिकारों के समर्थक रिचर्ड गियर ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) का दौरा किया। उन्होंने सीटीए के सूचना और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के तहत संचालित तिब्बत संग्रहालय का निरीक्षण किया।

.

संग्रहालय में तिब्बत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और चीन के कब्जे के बाद के संघर्ष को दर्शाया गया है। यहां तिब्बती विरासत और मानवाधिकार आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, चित्र और शैक्षिक सामग्री प्रदर्शित हैं।

तिब्बती नेताओं ने किया स्वागत

दलाई लामा के करीबी मित्र माने जाने वाले गियर लंबे समय से तिब्बती अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने तिब्बती स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। तिब्बती नेताओं और सीटीए अधिकारियों ने उनके दौरे का स्वागत किया।

तिब्बत संग्रहालय का निरीक्षण करते हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गियर।

संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

यह दौरा तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति वैश्विक समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है। गियर का यह प्रयास तिब्बत के संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करने और तिब्बती संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *