Pm Modi Uttarakhand Visit Live Updates Offers Prayers To Maa Ganga In Mukhwa Details News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

10:56 AM, 06-Mar-2025

पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

मुखबा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। वहीं पूजा के बाद पीएम ने लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया।

10:44 AM, 06-Mar-2025

पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया

पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया।  हर्षिल उत्तराखंड का ऐसा पर्यटन स्थल है जो हिमालय की गोद में शांति और सुकून की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक दम मुफीद है। 

 

10:32 AM, 06-Mar-2025

पीएम मोदी ने बर्फ से ढके पहाड़ों की सुंदरता का लिया आनंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा में बर्फ से ढके पहाड़ों की सुंदरता का आनंद लिया। उन्होंने यहां एकत्र लोगों का अभिवादन भी किया।

10:25 AM, 06-Mar-2025

पीएम मोदी के दौरे उत्साहित पुरोहित समाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर्षिल मुखबा दौरे से यमुनोत्री धाम के पुरोहित समाज भी उत्साहित है। पूर्व पंच पड़ा समिति के अध्यक्ष मनमोहन उनियाल ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कायाकल्प की उम्मीद है।

10:17 AM, 06-Mar-2025

प्रधानमंत्री को भेंट किया गया गंगाजल

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री को भेंट किया गया गंगाजल।

10:05 AM, 06-Mar-2025

ढोल रणसिंगे के साथ हो रही पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी मुखबा में कर रहे मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना। ढोल रणसिंगे के साथ हो रही पूजा।

09:56 AM, 06-Mar-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने की गंगा आरती

 मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। मुखबा मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है।

09:25 AM, 06-Mar-2025

भारत का तिब्बत से था सीधा व्यापारिक संबंध

वर्ष 1962 में भारत चीन युद्ध से पहले यहां के ग्रामीणों का तिब्बत से सीधा व्यापारिक संबंध था। इसके अलावा चमोली जनपद की नीति माणा, उत्तरकाशी जिले के कोपांग, जादूंग और पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांवों से तिब्बत और मानसरोवर यात्रा की जाती थी। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद पिछले छह दशकों से अधिक समय से व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद है। हालांकि वर्ष 1976 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की गई, लेकिन फिर कोविडकाल और बाद में चीन से संबंधों में तल्खी के बाद यह यात्रा बंद है। पिछले दिनों केंद्रीय विदेश मंत्री की चीन के विदेश मंत्री से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने को लेकर हुई वार्ता से उम्मीद के पंख लगे हैं। इधर जिला प्रशासन चमोली की सीमा दर्शन की शुरूआती कवायद से स्थानीय लोगों में खुशी है।

08:52 AM, 06-Mar-2025

प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा

प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा। एमआई 17 हेलिकॉप्टर से पीएम पहुंचे। यहां से पीएम सीधे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होंगे। मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

08:38 AM, 06-Mar-2025

बिना पास के कोई भी ग्रामीण नहीं जाएगा

पीएम की जनसभा स्थल पर बिना पास के कोई भी ग्रामीण नहीं जा पाएगा। चीन सीमा पर पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। पीएम के कार्यक्रम के दौरान हर्षिल और मुखबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण पीएम के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, सीमांत गांव के ग्रामीण गुरुवार सुबह 7 बजे से ही जनसभा स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *