Haryana woman congress leader murder update | Sampla bus stand | Body found in suitcase | रोहतक में महिला कांग्रेस नेता की हत्या: सूटकेस में लाश मिली, हाथ में मेहंदी लगी; राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल हुई थीं – Rohtak News

हिमानी की उम्र करीब 22 साल थी। कांग्रेस के एक्टिव मेंबर थी।

हरियाणा में कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई। उसकी लाश शनिवार को बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिली। उसके हाथ में मेहंदी लगी हुई थी।

.

वह सूटकेस सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाइओवर के पास पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।

रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने पुष्टि की कि यह शव कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल का है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे कौन है, इसकी जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की जानी चाहिए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भी कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

हिमानी नरवाल साल 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

कांग्रेस नेता हिमानी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं।

हालांकि, सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि अभी युवती की आधिकारिक रूप से पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए युवती का कोई परिजन नहीं आया है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले में जो चुन्नी लिपटी हुई मिली, उसी से हत्या का शक है।

कांग्रेस नेता की सूटकेस में लाश बरामदगी से जुड़ी 2 PHOTOS…

बस स्टैंड के पास मिले सूटकेस को उठाकर लाते पुलिसकर्मी।

बस स्टैंड के पास मिले सूटकेस को उठाकर लाते पुलिसकर्मी।

फ्लाईओवर के पास मिला वह सूटकेस, जिसमें युवती के शव को पैक करके फेंका गया था।

फ्लाईओवर के पास मिला वह सूटकेस, जिसमें युवती के शव को पैक करके फेंका गया था।

सूटकेस से बदबू आ रही, खोला तो लाश मिली सांपला थाने की पुलिस के मुताबिक, उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि सांपला बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिला है। उससे बदबू आ रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी।

जब सूटकेस खोला गया तो उसके अंदर एक युवती की लाश पड़ी थी। उसने सफेद सूट पहना था। काली चुन्नी उसके गले पर लिपटी थी। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने सूटकेस और लड़की के कपड़ों से सैंपल भरे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

पिता ने सुसाइड किया था, भाई का मर्डर हुआ हिमानी नरवाल रोहतक की शिवाजी कॉलोनी स्थित विजय नगर में किराए के मकान में रहती थी। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। जब पड़ोसियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा- हमें जानकारी नहीं है। हिमानी के पिता शेर सिंह ने 8 साल पहले सुसाइड कर लिया था। हिमानी के भाई का भी मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद मां बेटे के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई।

हिमानी की 4 PHOTOS… घर पर ताला लगा

हिमानी का घर शिवाजी कॉलोनी स्थित विजय नगर में है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है।

हिमानी का घर शिवाजी कॉलोनी स्थित विजय नगर में है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है।

हिमानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।

हिमानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमानी हरियाणवी पहनावे में नजर आई थीं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमानी हरियाणवी पहनावे में नजर आई थीं।

एक कार्यक्रम में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा के साथ हिमानी नरवाल।-फाइल फोटो

एक कार्यक्रम में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा के साथ हिमानी नरवाल।-फाइल फोटो

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *