Sambhal Violence: Judicial Inquiry Commission Recorded Statements Of 29 People Including Adm – Amar Ujala Hindi News Live – संभल में न्यायिक जांच आयोग:एडीएम समेत 29 ने दर्ज कराए बयान, जैन बोले
Sambhal Violence: Judicial Inquiry Commission Recorded Statements Of 29 People Including Adm – Amar Ujala Hindi News Live – संभल में न्यायिक जांच आयोग:एडीएम समेत 29 ने दर्ज कराए बयान, जैन बोले
{“_id”:”67c1ba78ba981b323a02d324″,”slug”:”sambhal-violence-judicial-inquiry-commission-recorded-statements-of-29-people-including-adm-2025-02-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संभल में न्यायिक जांच आयोग: एडीएम समेत 29 ने दर्ज कराए बयान, जैन बोले- पुताई कर मंदिर के मिटना चाहते हैं सुबूत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संभल में बयान दर्ज करवाने के लिए जाते लोग – फोटो : संभल
विस्तार
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम शुक्रवार की संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंची। बवाल से जुड़े मामले में स्थानीय लोगों के साथ घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए। सुबह 10 बजे से शाम 5.15 बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही।
Trending Videos
शनिवार को न्यायिक जांच आयोग द्वारा बयान दर्ज किए जाएंगे। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। बवाल के दौरान घायल लोगों और पुलिसकर्मी से संबंधित जानकारी लिखित में ली गई है। न्यायिक जांच आयोग के दौरे के पहले दिन 29 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं।
इसमें एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, जिला अस्पताल के कर्मचारी व आम लोगों के बयान शामिल हैं। इसमें जामा मस्जिद सर्वे से जुड़े मामले में शामिल अधिवक्ताओं के भी बयान दर्ज किए गए हैं। मालूम हो कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।
इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था।
तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं। शनिवार को डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
न्यायिक जांच आयोग के सदस्य एके जैन ने बताया कि एडीएम, डॉक्टर, अधिवक्ता समेत 29 लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह बयान उन लोगों के दर्ज किए हैं जिनके शपथ पत्र या प्रार्थना पत्र आयोग को मिले थे। जो शेष बचे हैं उनके बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे।