Odisha University VC Digital Arrest Scam; Geetanjali Dash | Berhampur News | ओडिशा में वाइंस चांसलर से 14 लाख रुपए की ठगी: ED अधिकारी बनकर ठगो ने अरेस्ट की धमकी दी,

  • Hindi News
  • National
  • Odisha University VC Digital Arrest Scam; Geetanjali Dash | Berhampur News

भुवनेश्वर47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गीतांजलि दास ओडिशा के ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर हैं।

ओडिशा के ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर गीतांजलि दास के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को ED का अधिकारी बताकर 14 लाख रुपए ठग लिए। उन्हें डिजीटल अरेस्ट करने की धमकी भी दी।

दास को 12 फरवरी को एक कॉल आया। ठग ने दास से कहा कि आपके नाम पर बैंक खातों में करोड़ों रुपए जमा किए गए हैं। हमें कुछ सवाल करने हैं। पूछताछ के लिए आप ऑनलाइन जुड़ जाइए या फिर 14 लाख रुपए सरेंडर करें। इसके बाद दास ने खुद को बचाने के लिए ठगों को 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ब्रह्मपुर के SP सरवन विवेक ने बताया कि कुलपति ने 24 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। SP ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें शामिल सभी साइबर ठगों का पता लगा रही है। अपराधियों की पहचान जल्द की जाएगी।

दास बोलीं- फ्रॉड परिवार के सभी लोगों को जानता था वाइस चांसलर गीतांजलि दास ने पुलिस को बताया कि ठग अंग्रेजी में बात कर रहा था और उनके परिवार के सभी लोगों के बारे में भी जानता था, इसलिए मैं उसकी बातों में आ गई। उन्होंने विश्वास जीतने के लिए पहले 80 हजार रुपए वापस भी किए थे।

दास ने बताया- ठग ने कहा था कि बाकी की रकम धीरे-धीरे वापस कर देगा, लेकिन बाद में जब फोन बंद आने लगा तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया।

………………………….

साइबर फ्रॉड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े…

नोएडा में 84 लाख डिजिटल अरेस्ट ठगी में 3 गिरफ्तार: मनीलॉड्रिंग का दिखाया था डर

डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 84 लाख की ठगी करने के मामले में तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें खाताधारक और बैंककर्मी भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद ही जिन खातों में रकम गई उनकी जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़े…

ED अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 15 लाख ठगे : डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी ने दिल्ली में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड 81 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया था। खुद को ED अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 15 लाख ठगे थे। पीड़ित ने 8 दिसंबर 2024 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *