Jind Youth migrant American deported Agent Fraud Immigration Act |Haryana | जींद का युवक अमेरिका से हुआ डिपोर्ट: ​​​​​​​5 एजेंट के खिलाफ केस दर्ज, 146 दिन हुआ टॉर्चर, पनामा के होटल में रहा नजरबंद – Jind News

[ad_1]

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ जींद का सुमित।

हरियाणा के जींद जिले का युवक पांच महीने तक 10 से ज्यादा देशों के जंगलों से होते हुए अमेरिका पहुंचा था। लेकिन 12 दिन में ही अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया। पीड़ित ने करीब 146 दिन तक शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना झेली। विदेश भेजने वाले एजेंटों ने 50 लाख रुपए

.

पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के गांव साहनपुर निवासी सुमित ने बताया कि उसका संपर्क वर्ष 2024 में पानीपत जिले के कुराना गांव निवासी जितेंद्र तथा उसके साथियों से हुआ था। आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने की बात कही। इसकी एवज में 50 लाख रुपए मांगे गए। वह दो अक्टूबर 2024 को घर से दिल्ली के रास्ते ऐमसडम पहुंचा। एक रात वहीं ठहरने के बाद वह पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचा।

यहां से एजेंट के कहने पर वह बस तथा टैक्सी से कोलंबिया पहुंचा। फिर वह ब्राजील, पेरू, ग्यालिनिया से होता हुआ थापालुच्चा पहुंचा। जहां पर सारी पेमेंट आरोपियों को कर दी गई। इसके बाद उसे 20 दिन तक मेक्सिको में रखा गया। बाद में आरोपियों ने उसकी फ्लाइट कैलिफोर्निया की करवा दी। जहां से टैक्सी द्वारा केजवाना पहुंचा, जो अमेरिका के मेक्सिको का बॉर्डर पड़ता है।

अमेरिका की तरफ से डिपोर्ट किए गए जींद समेत दूसरे क्षेत्र के युवा।

8 फरवरी 2025 को अमेरिका की दीवार क्रॉस करवा दी। इसके बाद अमेरिका बॉर्डर पुलिस ने पकड़ा। जहां से उसे सेंनडियांगो चौकी कैलिफोर्निया ले जाया गया। वहां पहुंचते ही उसे डिपोर्ट करने लगे। 14 फरवरी को उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर जहाज से पनामा के एक होटल के पास उतार दिया गया। यहां होटल में नजर बंद कर दिया गया और हथकड़ियां तथा बेड़ियां खोल दी गई। यहां करीब 229 लोग बंद थे।

एक सप्ताह तक यहां खाने के लिए चावल दिए गए। इसके बाद यहां से इस्तांबुल तुर्की में उन्हें ले जाया गया। यहां से सिविलियन जहाज में बैठाकर दिल्ली भेजा गया। सुमित का कहना है कि 23 फरवरी की रात को वह 12 युवा थे, जो अमेरिका से डिपोर्ट किए गए थे। सुमित का कहना है कि पहला ऐसा जहाज था, जिसमें वह बिना हथकड़ी के आए थे। इंडियन एंबेसी की तरफ से उनकी मदद की गई। खाने में शाकाहारी भोजन दिया गया।

डिपोर्ट होने वालों में शामिल जींद के सफीदों का सुमित।

डिपोर्ट होने वालों में शामिल जींद के सफीदों का सुमित।

पनामा के जिस होटल में वह रुके थे, वहां एक कमरे में 4 युवक थे। उनके पास पासपोर्ट था, इसलिए वह जल्दी आ गए। बाकी लोगों को लाने के लिए इंडियन एंबेसी द्वारा वाइट पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद वह भी वापस आएंगे।

सुमित ने बताया कि अभी भी हरियाणा के 50 से ज्यादा युवक पनामा होटल में नजरबंद हैं। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सुमित की शिकायत पर गांव कुराना निवासी जितेंद्र, मनप्रीत, पानीपत निवासी गुरमीत कौर, गांव काकौदा निवासी अनिल, सुनील, गांव सिवाहा निवासी प्रवीण दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *