[ad_1]
![]()
वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) के मुख्यालय पेंटागन (Pentagon) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा।
पेंटागन के प्रेस सचिव पैट्रिक राइडर (Pentagon Press Secretary Patrick S. Ryder) ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम रक्षा स्तर पर भारत के साथ संबंधों की काफी सराहना करते हैं। अमेरिका भारत (India-America Relations) के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप आगे बढ़ता देखेंगे।”
यह भी पढ़ें
भारत और अमेरिका के बीच 1997 में रक्षा व्यापार (Defense Partnership) लगभग नगण्य था लेकिन आज यह 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है। एक प्रश्न के उत्तर में रेडेर ने कहा कि चीन (China) रक्षा मंत्रालय के लिए “लगातार चुनौती” बना हुआ है।
उन्होंने कहा, “जब किसी देश की संप्रभुता के संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था की बात आती है तो हम भारत तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की साझेदारी की सराहना करते हैं। इन्ही व्यवस्थाओं के कारण ही कई वर्षों से शांति और स्थिरता बनी हुई है।” (एजेंसी)
[ad_2]
Source link
