Aicc In Gujarat After 64 Years; For The Third Time In 139 Years Of History – Amar Ujala Hindi News Live

AICC in Gujarat after 64 years; For the third time in 139 years of history

शक्तिसिंह गोहिल, नेता, कांग्रेस
– फोटो : ANI

विस्तार


गुजरात के अहमदाबाद में अप्रैल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 139 साल पुरानी पार्टी का गुजरात में यह सम्मेलन तीसरी बार होगा। इससे पहले 1936 और 1961 में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। साल 1961 के 64 साल बाद यह सम्मेलन गुजरात में होगा। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सम्मेलन के आयोजन का अवसर देने के लिए गुजरात की जनता की ओर से पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने  कहा कि अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

Trending Videos

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन का 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजन होगा। पार्टी ने कहा कि इसमें भाजपा की जनविरोधी नीतियों, संविधान पर हमले और पार्टी के भविष्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा था कि आगामी सम्मेलन न केवल महत्वपूर्ण विचार-विमर्श के लिए मंच देगा, बल्कि आम लोगों की चिंताओं को दूर करने और राष्ट्र के लिए एक मजबूत वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का काम करेगा। 

कार्यक्रम के मुताबिक आठ अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। इसके बाद नौ अप्रैल को अखिल भारतीय प्रतिनिधियों की बैठक होगी। वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अन्य एआईसीसी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संबंधित वीडियो

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *