Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu – Yogi Adityanath – Kumbh Traffic – Railway Station | महाकुंभ के दो दिन बचे, 62 करोड़ ने स्नान किया: महाशिवरात्रि पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, प्रयागराज में आज होने वाली UP बोर्ड परीक्षा रद्द

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station

प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का आज 43वां दिन है। मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। रविवार को 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस ने बात करके शोभायात्रा न निकालने पर कमेटी को राजी कर लिया है।

शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।

DIG वैभव कृष्ण ने कहा- महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कितनी भी भीड़ आए, हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं।

यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।

यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।

रविवार (आखिरी वीकेंड) को पूरे दिन भारी भीड़ रही, लेकिन रात होते-होते भीड़ कम होने लगी। रविवार को ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों ने भी खूब फायदा उठाया। नाव वालों ने भी मनमाना पैसा वसूला। भास्कर रिपोर्टर ने मौज गिरी घाट से संगम तक नाव बुक करने की बात की तो नाविक ने 20 हजार रुपए मांगे। सामान्य दिनों में नाव बुक करने पर एक हजार रुपए लेते हैं।

पुलिस ने बाइकर्स गैंग कार्रवाई करते जीटी जवाहर चौराहे पर अभियान चलाया और 200 से अधिक बाइकें सीज कर दीं। सड़क किनारे खड़े 50 वाहनों को हटवाया। 750 गाड़ियों का चालान किया। आज महाकुंभ में 15 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी सफाई करके रिकॉर्ड बनाएंगे। इससे पहले, 14 फरवरी को 300 से ज्यादा सफाई कर्मियों ने नदी की सफाई करके रिकॉर्ड बनाया था।

महाकुंभ के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि पर कितनी भी भीड़ आए हम लोग पूरी तरह से तैयार- DIG

DIG वैभव कृष्ण ने कहा- ऐसे 140 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ जिन पर भ्रामक सामग्री साझा की गई थीं, 13 FIR दर्ज की गई हैं। रविवार को 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। आगामी महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रयास रहेगा कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में कहीं पर भी ट्रैफिक जाम ना हो। सभी व्यवस्थाएं सुगम तरीके से चलें। कितनी भी भीड़ आए हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस बार महाशिवरात्रि पर नहीं निकलेगी भगवान शिव की शोभायात्रा

शहरवासियों से ACP कोतवाली मनोज सिंह ने मीटिंग की। अपील की है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर जो 16 किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली जाती है, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार न निकालें। इसे कमेटी और शहर के लोगों ने स्वीकार कर लिया है। अब शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अधिकांश होटलों में 27 फरवरी तक नो रूम

महाकुंभ का अंतिम स्नान 26 फरवरी को है, लेकिन अभी से ही शहर के अधिकांश होटल 27 फरवरी तक के लिए बुक हैं। लगभग यही स्थिति अरैल में बनाई गई टेंट सिटी का भी है। एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु रोज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज के होटल, होम स्टे और मेला क्षेत्र में बने लग्जरी कॉटेज 26 फरवरी तक बुक चल रहे हैं।

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया- अरैल के टेंट सिटी में 26 फरवरी तक बुकिंग फुल है। प्रयागराज होटल्स एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह का कहना है कि उम्मीद से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि तक अधिकांश होटल फुल हैं। होटल कारोबारी योगेश गोयल का कहना है कि कुछ बंदिशों से लोगों को होटल पहुंचने में दिक्कत तो हो रही है, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगम से प्रयागराज जंक्शन तक 1450 CCTV लगाए- DCM

प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ DCM हिमांशु शुक्ला ने कहा- महाशिवरात्रि का स्नान हमारी आखिरी परीक्षा है, जिसके लिए हम लोग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार हैं। लोग इस पम्फलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यहां से बहुत बड़ी भीड़ अयोध्या और वाराणसी जैसे अन्य तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए जाती है। उनके लिए हमने एक सुगम व्यवस्था की है। हमने संगम से लेकर प्रयागराज जंक्शन तक 1450 CCTV कैमरे लगाए हैं। हमने भी 100 के ऊपर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हमने वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। NDRF की भी एक स्पेशल टीम यहां पर मौजूद है। हम अच्छे से यह अंतिम स्नान संपन्न करवाने में सफल होंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

DM बोले- हमारी टीम 24 घंटे सुरक्षा और व्यवस्था के लिए तैयार

प्रयागराज DM रवींद्र कुमार मंदार ने कहा- अभी तक 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। हमारी टीम 24 घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए लगी है। हमारा प्रयास है कि महाशिवरात्रि के स्नान पर भी व्यवस्थाएं सकुशल रूप से रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *