Aus Vs Eng Champions Trophy Live: Australia Vs England Toss Match Scorecard Gaddafi Updates – Amar Ujala Hindi News Live

07:40 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75 के पार

शुरुआती झटकों के बाद मैथ्यू शॉर्ट और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला जिससे टीम का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 76 रन हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ के रूप में दो झटके लगे थे।

07:12 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। कंगारू टीम ने 27 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। स्मिथ छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

07:04 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: ट्रेविस हेड आउट

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं और जोफ्रा आर्चर को सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया है। हेड पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। 

06:58 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट के साथ ट्रेविस हेड उतरे हैं। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। 

06:18 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: इंग्लैंड की पारी समाप्त

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा है। यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बेन ड्वार्शुइस ने इंग्लैंड को दो झटके दिए, लेकिन डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को संभाला। डकेट ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और 143 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्के की मदद से 165 रन बनाए। डकेट की पारी के दम पर ही इंग्लैंड 50 ओवर में आठ विकेट पर 351 रन बनाने में सफल रहा। 

डकेट के अलावा जो रूट ने 78 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 68 रन बनाए। रूट और डकेट के बीच तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी हुई। रूट और बेन डकेट के बीच शानदार साझेदारी हुई जिसे जैम्पा ने तोड़ा। हालांकि, डकेट और रूट के अलावा इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने 23, जैमी स्मिथ ने 15, लियाम लिविंगस्टोन ने 14, फिल सॉल्ट ने 10, ब्रायडन कार्स ने 8 और हैरी ब्रूक ने 3 रन बनाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन और आदिल राशिद एक रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज ड्वार्शुइस ने 66 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि स्पिनर एडम जैम्पा और मार्नस लाबुशेन को दो-दो विकेट मिला। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

06:06 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: डकेट की पारी का अंत

मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की पारी का अंत कर दिया है। डकेट 143 गेंद खेलकर 17 चौके और तीन छक्के की मदद से 165 रन बनाकर आउट हुए। डकेट ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। डकेट की शानदार बल्लेबाजी की मदद से ही इंग्लैंड का स्कोर 320 रन के पार पहुंच गया है। 

06:01 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। लिविंगस्टोन 17 गेंदों पर एक छक्का की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ड्वार्शुइस का इस मैच का यह तीसरा विकेट है। क्रीज पर हालांकि बेन डकेट टिके हुए हैं जो शुरुआत से ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। 47 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने छह विकेट पर 321 रन बना लिए हैं।  डकेट 165 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने ब्रायडन कार्स आए हैं। 

05:54 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार

बेन डकेट की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया है। डकेट 150 रन पूरे कर चुके हैं और अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने 45 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। 

05:32 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं सफलता

ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान जोस बटलर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं सफलता दिलाई है। बटलर 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्का की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट हालांकि क्रीज पर टिकी हुए हैं और फिलहाल 141 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:25 PM, 22-Feb-2025

AUS vs ENG Live: इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की शानदार पारी जारी है जिसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इंग्लैंड ने 39 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। डकेट इसके साथ ही इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जो रूट को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *