taiwan Typhoon Koinu Flood Situation Video Update | | टाइफून ‘कोइनू’ ने दी दस्तक, भारी बारिश हुई और तेज हवाओं के कारण बिजली खंबे तिरछे हुए

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाइफून ‘कोइनू’ ने ताइवान में दस्तक दे दी है, जिससे भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंबे तक मुड़ गए। रास्ते में खड़ी गाड़ियां गिर गईं। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि तूफान से कुछ इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। ‘कोइनू’ ने ताइवान में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ और गिरे पेड़ों के कारण उड़ानें और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और सड़कों को बंद कर दिया गया है। ताइवान सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए आपातकालीन कर्मचारियों को जुटाया है। राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है और सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और पानी भी भेजा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *