Gaurav Gogoi Wife Pakistan ISI Controversy; Himanta Biswa Sarma | BJP Congress | कांग्रेस सांसद की विदेशी पत्नी का ISI कनेक्शन: गोगोई बोले- भाजपा बदनाम कर रही, कार्रवाई करेंगे; हिमंता बोले- असम सरकार लीगल एक्शन लेगी

  • Hindi News
  • National
  • Gaurav Gogoi Wife Pakistan ISI Controversy; Himanta Biswa Sarma | BJP Congress

गुवाहाटीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद गोगोई ने शुक्रवार को भाजपा पर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कदम उठाने की बात कही थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी से जुड़े विवाद पर कानूनी कार्रवाई की योजना का स्वागत किया। हिमंत ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार भी कानूनी कार्यवाही शुरू कर रही है।

सरमा ने कहा- जब तक हम पद पर हैं, राष्ट्र की सुरक्षा की रक्षा करने की शपथ से बंधे हैं। इसलिए मैं उन्हें जल्द से जल्द अदालत जाने की सलाह देता हूं ताकि न्यायिक मंच पर इस मुद्दे की चर्चा हो सके।

कांग्रेस सांसद गोगोई ने शुक्रवार को भाजपा पर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कदम उठाने की बात कही थी।

दरअसल, सरमा ने 13 फरवरी को गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप लगाए थे।

सरमा बोले- कांग्रेस के समय CM ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश इससे पहले सरमा ने 15 फरवरी को आरोपों की जांच के लिए SIT गठन करने की बात भी कही थी। सरमा ने कहा कि पूरे इकोसिस्टम की गहने जांच की जाएगी। आशंका है कि गौरव के पिता तरुण गोगोई के मुख्यमंत्री रहते ISI ने CM ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश की थी।

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को X पर लिखा- असम के CM और भाजपा ने मेरे सहयोगी गौरव गोगोई को बदनाम करने का अभियान शुरू किया है। यह चरित्र हनन का घटिया रूप है।

यह इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा के पूरे जोर लगाने के बाद भी गौरव लोकसभा चुनाव जीत गए थे। 12 महीनों में राज्य के लोग उन्हें (हिमंता बिस्वा सरमा) पूर्व सीएम बना देंगे और उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठा देंगे।

इसके जवाब में सरमा ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला असम के लोग करेंगे आप नहीं। मैं आपको 2014 से कांग्रेस को मिली अपमानजनक हार की याद नहीं दिलाना चाहता।

भाजपा बोली- राहुल गांधी और गोगोई भारत को कमजोर कर रहे भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 13 फरवरी को गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप लगाए थे। भाटिया ने कहा था- राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट से है।

अब गोगोई की पत्नी के संबंध पाकिस्तान की ISI से निकले हैं। पाकिस्तान प्लानिंग कमीशन के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न काम करती थीं। राहुल गांधी और गोगोई भारत को कमजोर कर रहे हैं।

गोगोई बोले- मैं भारत का रॉ एजेंट लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोगोई ने आरोपों को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था- मेरी पत्नी पर ISI एजेंट होने का आरोप है, तो मुझे रॉ एजेंट भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले भी मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए ऐसा ही अभियान चलाया था। असम विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा कमजोर पड़ गई है। लोगों का भाजपा से भरोसा उठ रहा है, इसलिए उन्होंने मुझ पर ये आरोप लगाए हैं।

असम CM की मांग- पाकिस्तान कनेक्शन की जांच हो CM सरमा ने कहा कि गोगोई को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता। मुख्यमंत्री CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तान दूतावास में भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और ब्रेनवॉश करने के आरोप की गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोगोई को ISI से संबंध, युवाओं के ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान दूतावास में ले जाने और पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने के आरोपों के बारे में गंभीर सवालों के जवाब देना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तानी एजेंसी से संभावित संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने की गतिविधियों के बारे में चिंता जताई गई थी। इन रिपोर्ट्स ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक, राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा था कि वे भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की तरह जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं। ख्वाजा के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने 19 सितंबर को कहा था- कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे और एजेंडा एक ही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *