Haryana vs Punjab government controversy | US deports Indians | Cabinet minister Kuldeep Singh Dhaliwal | Transport Minister Anil Viz | पंजाब के मंत्री ने अनिल विज को घेरा: बोले- अमेरिका से डिपोर्ट हरियाणवियों को लाने कैदियों वाली बस भेजी, बड़ा दुख हुआ – Amritsar News

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने विशेष रूप से हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मुद्दे पर राजनीति भी गर्माई हुई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने डिपोर्ट भारतीयों को घर तक पहुंचाने को लेकर किए जा रहे इंतजामों पर हरियाणा सरकार को घेरा।

.

विशेष रूप से उन्होंने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डिपोर्ट होकर आए हरियाणवियों को घर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार ने कैदियों वाले वाहन भेजे हैं। यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ।

हरियाणा सरकार की ओर से भेजी गईं गाड़ियों को दिखाते मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे धालीवाल शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अमेरिकी एयरफोर्स के विमान ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को अमृतसर लाकर छोड़ा। इसके बाद रात करीब 1 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान ही उन्होंने हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- दुख से कहना पड़ता है कि आज भी हरियाणा ने कैदियों को ले जाने वाली बसें अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी हैं। पिछली बार इस बात को लेकर हरियाणा की निंदा भी हुई। इसके बावजूद उन्होंने कैदियों को ले जाने वाली बसें भेजी हुई हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों में हरियाणा के लोगों को लेने के लिए हरियाणा सरकार ने पुलिस की गाड़ियां अमृतसर एयरपोर्ट भेजीं।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों में हरियाणा के लोगों को लेने के लिए हरियाणा सरकार ने पुलिस की गाड़ियां अमृतसर एयरपोर्ट भेजीं।

धालीवाल बोले- मोटी जालियों वाली गाड़ियां भेजीं धालीवाल ने कहा कि बसों के बाहर मोटी-मोटी जालियां लगी हैं। अनिल विज भाजपा के बड़े नेता हैं। उनके पास ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री है। उनसे विनती है कि कोई और बस भेज देते। हमने (पंजाब) भी कितनी बढ़िया गाड़ियां लगाई हैं। उन्होंने और तो कुछ नहीं किया। उनका (हरियाणा) कोई मंत्री, MLA या नेता नहीं आया।

धालीवाल कहा, ‘मैं इन बसों को लेकर हरियाणा पुलिस और सरकार की निंदा करता हूं। मुझे बड़ा दुख हुआ है कि हमारे डिपोर्ट होकर आ रहे इंडियन वीर बड़ी लंबी फ्लाइट में, कितने डिप्रेशन में अमेरिका फौज लेकर आई है।

सेम प्रोसिजर हुआ होगा, जब उन्हें हथकड़ियां लगाकर लेकर आए होंगे। फिर जब वे बाहर आएं तो उनके स्वागत के लिए फिर से ऐसी गाड़ियां। इसके लिए मैं हरियाणा की भाजपा सरकार की निंदा करता हूं।’

करीब 10 दिन पहले डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेने के लिए भी हरियाणा सरकार ने जालीदार पुलिस वैन भेजी थी।

करीब 10 दिन पहले डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेने के लिए भी हरियाणा सरकार ने जालीदार पुलिस वैन भेजी थी।

डिपोर्ट होकर आ रहे लोग हमारे ही भाई धालीवाल ने कहा कि डिपोर्ट होने वाले हमारे अपने भारतीय और भाई हैं। उन्हें लेने ऐसी गाड़ियां भेजी गई हैं, इससे उन लोगों को कितनी निराशा हुई होगी।

पंजाब के मंत्री बोले, ‘अनिल विज जी, डिपोर्ट किए हमारे अपने हैं। इनसे ऐसे क्यों पेश आ रहे हैं? इन्होंने भारत में कोई अपराध नहीं किया। इन्होंने कोई अपराध नहीं किया। ये आतंकी नहीं हैं। बाहर से आ रहे अपने भाई हैं। सरकार को अपने जैसा व्यवहार करना चाहिए। इसलिए, मैं रात 1 बजे आ गया था।’

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका ने 116 और भारतीयों को जबरन लौटाया:पुरुषों को हथकड़ी लगाई, अमृतसर एयरपोर्ट से 5 घंटे बाद घर वापसी; तीसरा बैच आज आएगा

अमेरिका ने अवैध तरीके से रह रहे 116 और भारतीयों को जबरन वापस भेज दिया। इस बार महिलाओं-बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को हथकड़ियां लगाकर शनिवार देर रात 11.30 बजे अमेरिकी एयरफोर्स के विमान ग्लोबमास्टर में अमृतसर एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *