08:46 PM, 14-Feb-2025
16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 148/3
गुजरात जायंट्स की टीम अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। पहले मैच में दो अर्धशतक अब तक देखने को मिले हैं। बेथ मूनी ने 56 रनों की पारी खेली जबकि एश्ले गार्डनर 50 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। उनका साथ देने के लिए डिएंड्रा डॉटिन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:32 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका
गुजरात को तीसरा झटका प्रेमा रावत ने दिया। उन्होंने बेथ मूनी को अपना शिकार बनाया। वह 42 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डिएंड्रा डॉटिन उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए एश्ले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर को बाद स्कोर 98/3 है।
08:04 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: गुजरात को दूसरा झटका लगा
गुजरात को दूसरा झटका दयालन हेमलता के रूप में लगा। उन्हें कनिका अहूजा ने अपना शिकार बनाया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्ले गार्डनर क्रीज पर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं।
07:56 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा
गुजरात को पहला झटका लाउरा वोलवार्ड्ट के रूप में लगा। उन्हें रेणुका सिंह ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलता उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं।
07:31 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात जायंट्स की पारी शुरू हो चुकी है। बेथ मूनी और लाउरा वोलवार्ड्ट क्रीज पर मौजूद हैं। बेंगलुरु की तरफ से पारी का पहला ओवर रेणुका ठाकुर डाल रही हैं।
07:19 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।
गुजरात जायंट्स : लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।
07:02 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच का टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरसीबी की प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें एलिस पेरी, वेयरहैम, वायट-हॉज और गार्थ शामिल हैं। इसके अलावा टीम की कप्तान मंधाना ने बताया कि टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, इनमें प्रेमा रावत, वीजे जोशीथा और राघवी बिष्ट शामिल हैं। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी तरफ से पांच खिलाड़ी इस लीग में डेब्यू कर रही हैं। इनमें प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, सायली सतघरे, डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख शामिल हैं।
06:50 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, , हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, , आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेणुका सिंह,
एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार।
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स,, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिजन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद।
गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक।
यूपी वॉरियर्ज: दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, सी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, , साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुषि गोयल, क्रांति गौड़, एलाना किंग।
06:48 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: इन चार स्टेडियम में होंगे मैच
कौतांबी स्टेडियम (वडोदरा), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (लखनऊ) और ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)।
06:41 PM, 14-Feb-2025
GG W vs RCB W Live Score: गत विजेता को खल सकती है डिवाइन की कमी
आरसीबी निश्चित रूप से मजबूत दावेदार है लेकिन टीम को सोफी डिवाइन और केट क्रास की कमी खलेगी। दोनों खिलाड़ी निजी कारणों से हिस्सा नहीं लेंगी। सोफी की जगह टीम ने हीदर ग्राहम और केट की जगह किम गेरेथ को लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। उनकी हमवतन गैरेथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टी-20, 56 वनडे और चार टेस्ट मैच खेले हैं। गैरेथ पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में पांच विकेट भी ले चुकी हैं। टीम को गेंदबाजी में स्पिनर मोलिन्यूक्स की कमी खल सकती है जो इस बार टीम में नहीं हैं। वैसे आशा शोभना और श्रियंका पाटिल बड़ी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। श्रियंका पिछले साल की पर्पलकैपधारी हैं। उन्होंने फाइनल में चार विकेट लिए थे। हालांकि उन्हें मैच अभ्यास की कमी खल सकती है क्योंकि उन्होंने पिछला मैच महिला टी-20 विश्वकप में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला था।
कई टीमों में खिलाड़ियों की चोट की समस्या है। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जगह वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को लिया है। हेनरी ने 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट लिए हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 676 रन बनाए हैं और उनके नाम छह अर्धशतक है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 27 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पर हैं।