तेंदुए अचानक शादी समारोह में घुस गया। उसने दरोगा के हाथ पर झपट्टा मारा, जिससे वो घायल हो गए।
लखनऊ में बुधवार रात एक शादी समारोह में अचानक तेंदुआ घुस गया। उसे देखते ही मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कैमरामैन ने सीढ़ियों से छलांग लगा दी। दूल्हा-दुल्हन भी कार में जाकर बैठ गए।
.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंची। पूरे मैरिज हॉल को खाली कराया गया। तेंदुआ छत पर जाकर बैठ गया था। टीम सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी, तभी तेंदुआ नीचे आ गया। पुलिसकर्मियों को देखकर तेंदुआ गुर्राया, जिससे दरोगा के हाथ से राइफल छूट गई।
तेंदुए ने दरोगा मुकद्दर अली के हाथ पर हमला कर दिया। फिर मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया। चार घंटे बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को मैरिज हॉल से पकड़ लिया। दूल्हा इतना डर गया था कि तेंदुए के पकड़े जाने तक कार में ही बैठा रहा। पूरा मामला बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एम.एम. लॉन का है।
तेंदुए के हमले की 4 तस्वीरें-
तेंदुआ छत पर जाकर बैठ गया था।

टीम सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी, तभी वह नीचे आ गया।

तेंदुआ गुर्राया तो दरोगा की बंदूक हाथ से छूट गई।

तस्वीर में तेंदुआ मैरिज हाल में टहलता नजर आ रहा है।
तेंदुए को देखते ही कैमरामैन ने लगाई छलांग आलमबाग पूरन नगर निवासी अक्षय श्रीवास्तव की शादी बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एम.एम. लॉन में हो रही थी। रात के 9 बजे थे। बाराती-घराती नाश्ता कर रहे थे। दो कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन का वीडियो शूट करने के लिए कमरा खोज रहे थे, तभी मैरिज हाल में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही कैमरामैन ने सीढ़ियों से छलांग लगा दी।
लोग अपनी प्लेटें छोड़कर भागे, दूल्हा-दुल्हन कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन ने भी भागकर जान बचाई। फिर पूरे मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी प्लेटें छोड़कर भाग गए। दूल्हा-दुल्हन भी गाड़ी में जाकर बैठ गए। तेंदुआ मैरिज हॉल की छत पर जाकर बैठ गया। इसके बाद लोगों ने गेस्ट हाउस के चैनल गेट को बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
तेंदुए ने दरोगा के हाथ पर मारा झपट्टा करीब 10 बजे पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वहां से लोगों को हटाया गया। फिर चैनल गेट खोलकर अंदर घुसी। पूरी टीम सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रही थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। आगे चल रहे वन दरोगा मुकद्दर अली का हाथ पकड़ लिया, जिससे उनके हाथ में पंजे से गहरे जख्म हो गए। फिर तेंदुआ मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया।
अब बारातियों में डर की 3 तस्वीर-

दूल्हा इतना डर गया था कि तेंदुए के पकड़े जाने तक कार में ही बैठा रहा।

बारातियों और घरातियों ने भागकर जान बचाई।

बाराती घराती मैरिज हाल से 300 मीटर दूर खडे़ रहे। कुछ लोग को इतने डर गए थे कि कार में जाकर बैठ गए।
घरवाले बोले- पूरा खाना बर्बाद हा गया दूल्हा-दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार कारों में बैठकर तेंदुए को पकड़ने जाने का इंतजार करते रहे। रात 1 बजे दुल्हन के घरवालों ने बताया- हम लोगों ने खाना भी नहीं खाया था कि तेंदुए ने हमला कर दिया। पूरा खाना बर्बाद हा गया। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, हम लोग मैरिज हाल में नहीं जाएंगे।

ये दरोगा मुकद्दर अली हैं। तेंदुआ के हमले में इनके हाथ में चोट आ गई।
रात 2 बजे पकड़ा गया तेंदुआ तेंदुए के दिखने के बाद पुलिस ने अनाउंस करना शुरू कर दिया। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। अकेले न निकलने की हिदायत दी गई। छतों के दरवाजे बंद रखने के निर्देश दिए गए। रात 2 बजे तक पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ लिया। तब जाकर जाकर शादी हुई।
अब तेंदुए के पकड़े जाने की 2 तस्वीर-

रात 2 बजे तक वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ लिया।

तेंदुए को पकड़कर ले जाती वन विभाग की टीम।
घटनास्थल से 10 किमी दूर बाघ की दहशत घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बीते 3 महीने से बाघ की दहशत में लोग हैं। बाघ रहमानखेड़ा इलाके में डेरा जमाए है। कुछ दिन पहले आबादी वाले इलाके में बाघ के पग चिह्न मिले थे। फिलहाल पुलिस बल और वन विभाग की टीमें उसे पकड़ने में लगी हैं।
