PM Narendra Modi LIVE; BJP Headquarter | Delhi Vidhan Sabha Election | PM मोदी कुछ देर बाद पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे: दिल्ली चुनाव जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, भाजपा समर्थकों का जश्न जारी

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.30 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। वे यहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव, महाराष्ट्र-हरियाणा सहित दूसरे चुनाव में पार्टी जीत के बाद भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

दिल्ली की सत्ता में भाजपा की 27 साल बाद वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 48 सीटें हासिल कीं हैं। वहीं, AAP के हिस्से केवल 22 सीटें आईं।

AAP के प्रमुख चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है, इनमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अवध ओझा शामिल हैं।

भाजपा कार्यालय से जश्न की 3 तस्वीरें…

चुनाव हार पर केजरीवाल बोले- भाजपा को जीत की बधाई

चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा- भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है। हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुमत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।

इन खबरों से भी गुजर जाइए…

पिछले साल के 3 मौके जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे

23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें…

8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें…

4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *