Ind Vs Eng Odi Live Score: India Vs England 1st Odi Match Scorecard Vca Stadium Updates – Amar Ujala Hindi News Live

08:38 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सात वनडे मैच गंवाए हैं। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे वनडे में जीत के साथ अजेय बढ़त बनाने पर होगी। यह मुकाबला कटक में नौ फरवरी को खेला जाएगा।

08:24 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल 87 रन बनाकर आउट

शुभमन गिल 87 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें साकिब महमूद ने अपना शिकार बनाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

08:20 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: केएल राहुल दो रन बनाकर आउट

भारत को पांचवां झटका केएल राहुल के रूप में लगा। उन्हें आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में वह सिर्फ दो रन बना पाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:08 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल 52 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। उन्हें आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। वह 52 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 222/4 है।

08:04 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल ने जड़ा करियर का तीसरा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बाद अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 46 गेंदों में अपने करियर का तीसरा पचासा पूरा किया। भारत अब जीत के करीब पहुंच गया है। शुभमन गिल फिलहाल 80 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 100+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

07:29 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा 14वां अर्धशतक

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शुभमन गिल ने 60 गेंदों में अपने करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। अब वह 50* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल (29*) भी डटे हुए हैं। 

06:57 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। उन्हें जैकब बेथेल ने एलबीडब्ल्यू किया। वह 36 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

06:44 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 30 गेंदों में पचासा जड़ा। यह उनके वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/2 है।

06:32 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 71/2

शुरुआती 10 ओवर में भारत ने दो विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 15 और रोहित शर्मा दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने संभाल लिया है। दोनों के बीच 50+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

06:07 PM, 06-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट

भारत को दूसरा झटका तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। वह सात गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *