Canada Brampton Donald Street Firing Case Peel Police Arrested Eight Punjabi Boys With Weapons | 3 दिन पहले ब्रैम्पटन में चलाई थी गोलियां, सभी की उम्र 19 से 26 साल

[ad_1]

जालंधरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

कनाडा के ब्रैम्पटन में 2 अक्टूबर की रात को गोलियां चलाने वाले 8 पंजाबी युवकों को पुलिस ने उनके घरों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पील रीजनल पुलिस ने पकड़े गए युवकों से हथियार भी बरामद किए हैं। जिसमें पिस्तौल शामिल हैं।

ब्रैम्पटन की ब्रिजल ड्राइव पर पड़ती डोनाल्ड स्ट्रीट के लोगों ने पुलिस को फोन पर शिकायत की थी कि 2 अक्टूबर की रात को कुछ पंजाबी युवकों ने गोलियां चलाई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस ने जांच में पाया था की गोलीबारी तो हुई थी, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पील पुलिस ने पकड़े गए पिस्तौल की फोटो भी जारी की है।

पील पुलिस ने पकड़े गए पिस्तौल की फोटो भी जारी की है।

सभी पंजाबी युवक 19 से 26 साल के बीच
ब्रैम्पटन की डोनाल्ड स्ट्रीट में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पील पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उन्हें सूचना मिली थी कि सभी आरोपी एक घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घर पर छापेमारी कर 8 युवकों को पकड़ा। जिनकी पहचान राजदीप, राबजोत रंधावा, जगमीत सिंह, रिपनजीत सिंह, जपनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इन सभी युवकों की उम्र 19 से 26 साल के बीच है।

इनमें से एक युवक ऐसा भी है जिसने पिछले दिनों गाड़ी से एक ट्रक को टक्कर मार दी थी। इस केस में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। लोगों ने पुलिस को बताया है कि पकड़े गए पंजाबी युवक गुंडा प्रवृत्ति के हैं और अकसर वहां पर लड़ाई झगड़ा भी करते रहते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *