President Being Insulted: Prime Minister Modi’s Swipe At Sonia Gandhi’s Poor Thing Remarks – Amar Ujala Hindi News Live

President being insulted: Prime minister Modi's swipe at Sonia Gandhi's poor thing remarks

सोनिया गांधी पर पीएम मोदी का कटाक्ष
– फोटो : ANI

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की ‘बेचारी’ टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के प्रथम नागरिक का अपमान किया जा रहा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने सोनिया गांधी की टिप्पणी का जिक्र किया।

Trending Videos

‘मैं राजनीतिक हताशा, निराशा को समझ सकता हूं’

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद – एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी – अगर आप उनका सम्मान नहीं कर सकते, तो यह आप पर निर्भर है। लेकिन उनका अपमान करने के लिए क्या कहा जा रहा है? मैं राजनीतिक हताशा, निराशा को समझ सकता हूं, लेकिन राष्ट्रपति के खिलाफ…? क्या कारण है…?’

‘भारत ऐसी मानसिकता को पीछे छोड़ रहा है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ऐसी मानसिकता को पीछे छोड़ रहा है और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा- आधी आबादी को पूरा अवसर मिले तो भारत दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सामर्थ्य बढ़ा, हमने इनकी मदद बढ़ा दी है और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। हमारी तीसरी बार सरकार बने के बाद 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी की जानकारी हम तक पहुंची है, अब तक सवा करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। देश के गांवों में ड्रोन दीदी की चर्चा होती है। महिलाओं के हाथ में ड्रोन देखकर गांववालों को उन्हें देखने का नजरिया बदला। करोड़ों महिलाएं मुद्रा योजना लेकर उद्योगपति की भूमिका में आईं। चार करोड़ परिवारों को घर दिए उनमें 75 फीसदी मकानों का मालिकाना हक महिलाओं को मिला है।

कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी, राष्ट्रपति भवन ने की आलोचना

बता दें कि, शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की ‘बेचारी और बहुत थकी हुई’ टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके अभिभाषण को बोरिंग बताया गया था। कांग्रेस नेताओं की इन टिप्पणियों पर राष्ट्रपति भवन ने आलोचना करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रपति भवन ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी ‘खराब, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य’ थी। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *