Goma Rebels Congolese Forces Ceasefire Update | Goma News | कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों का कब्जा: एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया; संघर्ष में अब तक 900 लोगों की मौत

[ad_1]

किंशासा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2022 में कांगो के किवु प्रांत के पास गोमा में सेना और विद्रोही संगठन के बीच संघर्ष के दौरान की तस्वीर। (फाइल फोटो)

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) के पूर्वी शहर गोमा में कई दिनों से सेना और विद्रोही ग्रुप M23 में संघर्ष जारी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक आज यानी मंगलवार को विद्रोहियों ने गोमा पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने एकतरफा सीजफायर का ऐलान कर दिया।

विद्रोहियों और सेना के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब 900 लोग मारे जा चुके हैं। इस शहर में लगभग 1000 भारतीय नागरिक भी रहते हैं। हालांकि संघर्ष शुरू होने के बाद इनमें से ज्यादातर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

लगभग 20 लाख की आबादी वाले गोमा शहर में कई नेचुरल खनिज मौजूद हैं। इस पर हमला करने वाले विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है। गोमा के बाद ये विद्रोही बुकावु शहर की तरफ बढ़ रहे हैं।

तस्वीर में संघर्ष से जूझता कांगो…

संघर्ष की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

संघर्ष की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हिंसा के बाद इलाके में हेल्थ सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं।

हिंसा के बाद इलाके में हेल्थ सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं।

लोगों ने हिंसा के डर से घर छोड़कर रिफ्यूजी कैंप्स में शरण ली है।

लोगों ने हिंसा के डर से घर छोड़कर रिफ्यूजी कैंप्स में शरण ली है।

लोगों शांति के लिए मार्च निकाल रहे हैं।

लोगों शांति के लिए मार्च निकाल रहे हैं।

कांगो के पूर्वी इलाके में 100 से ज्यादा विद्रोही संगठन

सोमवार को विद्रोही संगठन के प्रवक्ता लॉरेंस कान्युका ने कहा- ‘हम मानवीय सहायता देने के लिए लड़ाई रोक देंगे। हमारा बुकावु पर कब्जा करने का भी कोई इरादा नहीं है।’ अभी तक कांगो की सरकार ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

UN के एक्सपर्ट्स के मुताबिक M23 विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा के लगभग 4000 सैनिकों का समर्थन हासिल है। कांगो के पूर्वी इलाके में 100 से ज्यादा विद्रोही संगठन सक्रिय हैं। इनमें M23 सबसे बड़ा संगठन है।

कांगो में कई दशकों से तुत्सी और हुतु जनजाति के बीच संघर्ष जारी है। M23 का कहना है कि वह तुत्सियों जाति की रक्षा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1994 में हुतु और कुछ हिंसक संगठनों ने रवांडा में 8 लाख तुत्सियों पर हमला कर कई लोगों कत्ल कर दिया था। इसके बाद कई तुत्सी कांगो भाग गए।

हालात पर कंट्रोल के लिए कई इलाकों में सेना की तैनाती की गई।

हालात पर कंट्रोल के लिए कई इलाकों में सेना की तैनाती की गई।

2012 में भी कब्जा किया था

विद्रोही गुट M23 ने 2012 में भी गोमा पर अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण में बाद में पीछे भी हट गए थे। हालांकि 2021 के अंत से इस गुट ने यहां एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए थे।

कांगो सरकार और UN ने रवांडा पर विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि रवांडा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

रवांडा के विदेश मंत्रालय ने कांगो पर M23 के साथ बातचीत करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि-

QuoteImage

इस विफलता ने लड़ाई को लंबा खींच दिया है, जो रवांडा की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के लिए गंभीर खतरा है।

QuoteImage

गोमा में लोगों के पास पर्याप्त भोजन भी नहीं बचा है।

गोमा में लोगों के पास पर्याप्त भोजन भी नहीं बचा है।

भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

दो दिन पहले रविवार को भारतीय दूतावास ने कांगो में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी। राजधानी किंशासा से भारतीय दूतावास ने कहा था मौजूदा हालात में लोगों की मदद करने में हमें भी मुश्किल हो रही है। ऐसे में सभी को व्यक्तिगत स्तर पर अपने इमरजेंसी प्लान तैयार रखने की सलाह दी जाती है। बुकावु और दक्षिण किवु शहर में रह रहे भारतीय नागरिक सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

DR कांगो में भारतीयों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह:इमरजेंसी प्लान तैयार रखने का निर्देश; यहां सेना और विद्रोहियों में हुई थी हिंसा

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में जारी हिंसा के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि बुकावु और दक्षिण किवु शहर में रह रहे भारतीय नागरिक सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *