Chhattisgarh Bijapur Naxal Encounter Update | CRPF Maoists | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए: बीजापुर में ऑपरेशन जारी, बड़े नक्सलियों को घेरा; एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर – Chhattisgarh News

बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में नक्सल मुठभेड़ हुई है। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी

.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है।

सूचना पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पिछले एक महीने में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।

नक्सलियों ने जवानों को देख शुरू की फायरिंग जवान शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

10 दिन पहले गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है। अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था।

—————————

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें…

गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति

गरियाबंद जिले के भालू डिग्गी जंगल में मुठभेड़ हुई। यह इलाका ओडिशा बॉर्डर पर है।

गरियाबंद जिले के भालू डिग्गी जंगल में मुठभेड़ हुई। यह इलाका ओडिशा बॉर्डर पर है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *