[ad_1]
![]()
तोक्यो: जापान (Japan) ने अपने बाहरी द्वीपों (Islands) के पास भूकंप के बाद सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने सुनामी के कारण समुद्र (Sea) में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जतायी है।
Japan on tsunami watch after earthquake | 7NEWS https://t.co/ORj9Sstdpk
— Weather Inform (@WeatherInfor) October 5, 2023
Courtesy: Weather Inform
‘एनएचके टीवी’ (NHK TV) के अनुसार, परामर्श में इजू श्रृंखला के द्वीपों (Izu Islands) पर लोगों को तटों और समुद्र के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू (Honshu) के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है।
यह भी पढ़ें
जापान भूकंप (Japan Eathquake) के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र (Fukushima Nuclear Plant) भी इससे प्रभावित हुआ था। (एजेंसी)
[ad_2]
Source link
