सपा सांसद डिंपल यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रोड शो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया। रायबरेली हाईवे के दोनों लेन को जाम कर दिया गया था।
Trending Videos
