Jaipur Literature Festival 2025 begins today | देश-दुनिया के साहित्यकारों का मंच सजा, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: पहले दिन जावेद अख्तर का ‘ज्ञान सीपियां’, सुधा मूर्ति का चाइल्ड विद इन सेशन – Jaipur News

दुनियाभर में पहचान रखने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) की शुरुआत आज से होटल क्लार्क्स आमेर हुई। फेस्टिवल के पहले दिन सुबह 9:00 बजे सुप्रिया नागराजन के ‘मॉर्निंग म्यूजिक’ सेशन से हुआ।

.

फेस्टिवल के उद्घाटन इवेंट में नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल, संजॉय के. रॉय और प्रिया अग्रवाल हेब्बर शामिल होंगे। मुख्य भाषण ‘ब्रिजिंग द डिवाइड बिटवीन आर्ट्स एंड साइंसेज’ वेंकी रामकृष्णन की ओर से किया जाएगा।

दोपहर के सेशन में जावेद अख्तर, सुधा मूर्ति जैसी सेलिब्रिटी के सेशन भी होंगे।

आज फर्स्ट हाफ डे में ये होगा खास

फेस्टिवल के दौरान गुरुवार (30 जनवरी) को जावेद अख्तर, सुधा मूर्ति, और कैलाश सत्यार्थी के सेशन होंगे। जावेद अख्तर का सत्र ‘ज्ञान सीपियां: पर्ल्स ऑफ विजडम’ दोपहर 12:00 से 12:50 बजे के बीच होगा।

सुधा मूर्ति का सत्र ‘द चाइल्ड विद इन’ 3:00 से 3:50 बजे तक होगा। कैलाश सत्यार्थी का सत्र ‘फर्स्ट एडिशन: दियासलाई’ दोपहर 1:00 से 1:50 बजे तक होगा, जिसमें उनकी बुक का लॉन्च कार्यक्रम भी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार टिकट सस्ते किए गए:स्टूडेंट्स को 100 रुपए में मिलेगी एंट्री, 18 हजार के टिकट पर मिल सकती है छूट

दुनियाभर में पहचान रखने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) का इस बार 30 जनवरी से आगाज होगा। पांच दिवसीय यह फेस्टिवल 3 फरवरी तक होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *