Flight Emergency Alarm: फ्लाइट में बजी एक घंटी, आसमान में अटक गई 188 की सांसें, आधे रास्ते में हुई लैंडिग, जो मिला नहीं होगा विश्वास

[ad_1]

Agency:News18Hindi

Last Updated:

Flight Emergency Alarm: फ्लाइट में बैठने के बाद लोगों बस यहीं दुआ करते हैं कि वे सही और सुरक्षित रूप से लैंड कर जाए. लेकिन, फ्लाइट में कब और क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. एक बार फिर रूसी क्षेत्र से गुजर रही फ…और पढ़ें

फ्लाइट में बजी 1 घंटी, आसमान में अटकी 188 की सांसें, जो मिला नहीं होगा विश्वास

दुबई से मॉस्को जा रही फ्लाइट में बजी खतरे की घंटी.

मॉस्को. बीते 25 दिसंबर को अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश हुआ था. इसका आरोप रूसी एयरफोर्स पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने उसपर गोलियां बरसाई थी. इस क्रैश में 38 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, अरजबैजान के आरोप पर रूस भरोसा दिलाया था कि गुनाहगारों को सजा जरूर दिलवाएंगे. ठीक उसी तरह की गड़बड़ी दुबई से मॉस्को जा रही फ्लाइट होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. फायर अलार्म बजने से अफरा तफरी च गई. इस के बाद फ्लाइट को एस्टाखान के एक रिजर्व एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ गई. क्या हुआ था, क्यों यात्रियों में खौफ से ट्रिगर हुए, फ्लाइट का क्या हुआ.

रूसी एयरलाइन पोबेडा द्वारा संचालित एक यात्री बोइंग 737 ने आज, 29 जनवरी, 2025 को दुबई से मॉस्को जा रही थी. फ्लाइट कैस्पियन सागर के ऊपर से गुजर रही थी, तभी इमरजेंसी अलार्म बजा. लोगों में अफरा तफरी मच गई. फ्लाइट DP 9992 को एस्ट्राखान में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर जांच किया गया. जांच में पता चला कि फॉल्स अलार्म था.घटना पर एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है.

कैस्पियन सागर में बजी खतरे वाली घंटी. यहां देखें.

सेंसर ने गलत अलार्म बजाया
एयरलाइन के बयान में कहा गया है, ‘दुबई से मॉस्को जा रहे विमान DP 992 को एस्ट्राखान में एक हवाई क्षेत्र में उतारा गया, क्योंकि सिस्टम में से एक के सेंसर ने गलत अलार्म बजा दिया था. पायलटों ने मानक प्रक्रियाओं का उपयोग करके विमान को उतारा.’ रूसी विमानन सेवा के एक प्रतिनिधि ने पहले TASS को बताया था कि आग डिटेक्टर के बजने के बाद आपातकालीन लैंडिंग हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अलार्म गलत था.

तकनीकी खामी
एस्ट्राखान हवाई अड्डे ने TASS को बताया कि तकनीकी कारणों से विमान को उतरना पड़ा, जिसने शाम 7:16 बजे लैंडिंग की. यात्रियों को हवाई अड्डे तक ले जाया गया, जहां एयरलाइन के प्रतिनिधि मौजूद थे. विमान ने मास्को समयानुसार दोपहर 3:39 बजे दुबई से उड़ान भरी. मास्को समयानुसार शाम 7:46 बजे विमान को पहुंचना था. विमान में 188 लोग सवार थे, जिनमें छह चालक दल के सदस्य शामिल थे.

homeworld

फ्लाइट में बजी 1 घंटी, आसमान में अटकी 188 की सांसें, जो मिला नहीं होगा विश्वास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *