घने कोहरे से ढका था रनवे, लैंडिंग से ठीक पहले रास्‍ता भूला पायलट, फिर जो हुआ कांप उठी दुनिया

[ad_1]

Last Updated:

Airport News: 28 जनवरी 2002 को घने कोहरे की वजह से टेल एयरलाइंस का विमान लैंडिंग से ठीक पहले रास्‍ता भटक गया और कोलंबिया के इपियालेस में कुंबल ज्‍वालामुखी से जा टकराया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 94 यात्रि…और पढ़ें

रनवे पर था कोहरा, लैंडिंग से पहले रास्‍ता भूला पायलट, जो हुआ कांप गई दुनिया

Airport News: टेम एयरलाइंस की फ्लाइट अगले कुछ मिनटों के बाद लैंडिंग करने वाली थी. पर, रनवे कोहरा इतना घना था कि पायलट को एलाइनमेंट लाइटें भी नजर नहीं आ रहीं थी. इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद पायलट को पूरा भरोसा था कि वह प्‍लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा लेंगे. इसी भरोसे के साथ उन्‍होंने प्‍लेन को रनवे की दिशा में बढ़ा दिया.

हालांकि, लैंडिंग से ठीक कुछ सेकेंड पहले पायलट को इस बात का अहसास हो गया कि उसका फैसला गलत निकला. लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस दौरान, प्‍लेन को दोबारा हवा में ले जाने की कोशिश नाकाम रही. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले एक तेज धमाका हुआ और फिर जो हुआ उससे पूरी दुनिया कांप उठी. प्‍लेन कुछ ही मिनटों में स्‍वाहा हो गया और उसमें सवार करीब 94 पैसेंजर-क्रू मेंबर जलकर खाक हो गए.

यह भी पढ़ें: गाते हुए बैगेज रिक्लेम एरिया में आई लड़की, अचानक उतार दिए सारे कपड़े, हरकत से एयरपोर्ट सन्न, Video भी वायरल… गाना गाते हुए बैगेज बेल्‍ट एरिया में दाखिल हुए युवती के कदम जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, उसके बदन से कपड़े उतरते जा रहे थे. चंद सेकेंड़ों के बाद उसके बदन में कपड़े के नाम पर कुछ भी नहीं बचा था. क्‍या है यह पूरी घटना जानने के लिए क्लिक करें.

क्लिटो से कैरी एयरपोर्ट के लिए भरी थी प्‍लेन ने उड़ान
दरअसल, यह घटना आज से ठीक 22 साल पहले की है. 28 जनवरी 2002 को क्विटो से टेकऑफ हुई टेम एयरलाइंस की फ्लाइट 120 को इक्‍वाडोर के तुलकान से होते हुए कोलंबिया के कैरी एयरपोर्ट पर लैंड होना था. क्विटो से टेकऑफ होन से पहले पायलट ने जब तुलकान के मौसम की जानकारी ली थी, तो उसे बताया गया था कि वहां का मौसम न केवल बिल्‍कुल ठीक है, बल्कि लैंडिंग के बिल्कुल अनरूप है.

चूंकि तुलकान एक पहाड़ी इलाका है और वहां तेजी से मौसम बदलता रहा है. उस दिन में वहां कुछ ऐसा ही हुआ. जब तक फ्लाइट 120 तुलकान पहुंचती, तब तक वहां घना कोहरा छा चुका था. बावजूद इसके, 59 वर्षीय कैप्‍टन जॉर्ज एफ्रेन नोए को पूरा भरोसा था कि वह प्‍लेन को टेनिएंटे कोरोनेल लुइस ए. मंटिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सकुशल लैंड करा लेंगे. कैप्‍टन जॉर्ज न केवल एक अनुभवी पायलट थे, बल्कि उन्‍हें 12000 घंटों की फ्लाइंग का एक्‍सपीरियंस भी था.

एयरपोर्ट: जॉब के लिए जाना था पोलैंड, दुबई पहुंचकर हुआ ऐसा कांड, अब भारत की जेल में पिसेंगे चक्की… बागपत मूल के दोनों युवक बिना परेशानी के आईजीआई एयरपोर्ट से दुबई पहुंच गए थे. लेकिन, दुबई में दोनों के साथ ऐसा कांड हुआ, जिसके चलते दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया. दुबई जा रहे दोनों युवकों की क्‍यों हुई गिरफ्तारी, जानने के लिए पढ़ें आगे…

हादसे में प्‍लेन में सवार सभी 94 पैसेंजर हुए खाक
लिहाजा, फर्स्‍ट पायलट 52 वर्षीय कार्लोस अल्फोंसो लोपेज़ ने कैप्‍टन जॉर्ज के फैसले के तहत आगे बढ़ने पर सहमति दे दी थी. दोनों पायलट की सहमति के बाद प्‍लेन को रनवे की दिशा में आगे बढ़ा दिया गया. लेकिन, यहां पर कैप्‍टन जॉर्ज से गलती हो गई और प्‍लेन रनवे की जगह पहाड़ी की तरफ मुड़ गया. जब तक कैप्‍टन जॉर्ज और फर्स्‍ट पायलट कार्लोस को अपनी गलती का अहसास होता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और प्‍लेन कुंबल ज्‍वालामुखी की तरफ बढ़ गया था.

दोनों पायलट बचाव के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले प्‍लेन करीब 14हजार फीट की ऊंचाई पर कुंबल ज्‍वालामुखी की ढलान से जा टकराया. सुबह करीब 10:23 बजे हुइए इस हादसे में विमान में सवार सभी 94 लोगों की भयावह मृत्‍यु हो गई. हादसे का शिकार होने वालों में प्‍लेन में मौजूद पैसेंजर के साथ क्रू मेंबर भी शामिल थे.

homenation

रनवे पर था कोहरा, लैंडिंग से पहले रास्‍ता भूला पायलट, जो हुआ कांप गई दुनिया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *