[ad_1]
Last Updated:
Earthquake News: म्यांमार में आधी रात को रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया. NCS के अनुसार, 4.8 तीव्रता का भूकंप भारतीय समयानुसार रात 12:53 बजे 106 किलोमीटर की गहराई पर आया.
म्यांमार में भूकंप के झटके सहमे लोग.
Earthquake News: भारत के पड़ोस में एक बार फिर धरती कांपी है. जब आप सो रहे थे, तब म्यांमार में आधी रात को भूकंप आया. म्यांमार (Myanmar Earthquake) में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया. इसके बाद लोग घर से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात को म्यांमार में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंपप की तीव्रता 4.8 मापी गई. भारतीय समयानुसार रात 12:53 बजे यह भूकंप आया. भूकंप 106 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह 24.68 N अक्षांश और 94.87 E देशांतर पर दर्ज किया गया.
म्यांमार में भूकंप कितना जोरदार
फिलहाल, इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. किसी इमारत को नुकसान पहुंचा है या नहीं, यह भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान में दो-दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे. अफगानिस्तान में आए दोनों भूकंप 4 की तीव्रता से अधिक थे.
मेघालय में भी भूकंप
इससे पहले दक्षिणी मेघालय में मंगलवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था. उस भूकंप में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं थी. क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था.
Delhi,Delhi,Delhi
January 24, 2025, 06:42 IST
भारत के पड़ोस में आधी रात कांपी धरती, नींद में ही डोल गए लोग, कितना जोरदार था?
[ad_2]
Source link