Breaking News LIVE Updates; Meghalaya School Controversy | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: CBI ने 2024 में 174 मामले सबूतों के अभाव में बंद किए

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Meghalaya School Controversy | Delhi Mumbai News

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2024 में सबूतों के अभाव में 174 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जो सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले हर साल 30-60 मामले ही बंद किए जाते थे, जैसे 2023 में 62 और 2022 में 32।

बंद किए गए प्रमुख मामलों में NCP नेता प्रफुल पटेल पर विमान लीजिंग में अनियमितता (2017), पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन पर झारखंड में वन भूमि डायवर्जन (2017), NDTV संस्थापकों पर ₹48 करोड़ के नुकसान का आरोप (2017), और IPL 2019 में सट्टेबाजी का मामला (2022) शामिल हैं।

CBI ने हाल ही में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और फाइलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में तेजी आ सके।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *