[ad_1]
Last Updated:
Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप से आतंकी खौफजदा हो चुके हैं. उन्हें डर है कि कहीं उनके पर न कतर दिए जाए. इसलिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप को आतंकियों ने धमकाया है. एक वीडियो जारी कर अमेरिकियों …और पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप से खौफजदा आतंकी, जारी किया धमकी वाला वीडियो
Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही आतंकियों में खलबली मच गई है. आतंकी बिलबिला चुके हैं. यही वजह है कि वे अब गीदड़भभकी देने लगे हैं. अमेरिका में राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को आतंकवादियों की पहली धमकी मिली है. आतंकियों ने वीडियो जारी कर धमकी दी है कि अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में अमेरिकियों को निशाना बनाया जाएगा. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को अमेरिकी हथियार वापस करने को कहा है. न करने पर अमेरिकी सहायता में कटौती करने के संकेत दिए हैं. बहरहाल, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के पहले अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को दी जा रही करोड़ों डॉलर के सहायता को लेकर सवाल उठाए थे. कुछ अमेरिकी सांसदों समेत अनेक संस्थाओं ने मांग की थी कि अफगान तालिबान को प्रति सप्ताह जो लाखों डॉलर की रकम दी जा रही है, वह अपने आप में गलत है. इसकी जांच कराई जानी चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क ने भी इस सहायता राशि को लेकर कमेंट किए थे. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि अफगानिस्तानी तालिबान वहां छोड़े गए अमेरिकन हथियारों को वापस कर दे. ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर संकेत दिए थे कि अफगान तालिबान को दी जा रही सहायता राशि में कटौती की जा सकती है या उसे बंद भी किया जा सकता है.
धमकी में क्या-क्या
अब राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के बाद आतंकवादियों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें आतंकियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है. साफ कहा कि अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में अमेरिकियों को निशाना बनाया जाएगा. साथ ही अमेरिकी काउंसलेट और अमेरिकी प्रतिष्ठानों को भी आतंकवादियों का कहर झेलना पड़ेगा. माना जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान और उसके आसपास के किसी इलाके में बनाया गया है.
यह नया इंडिया है, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में सबसे आगे बैठे एस जयशंकर, यह तस्वीर नहीं भारत की धमक है
वीडियो का सच आएगा सामने
अमेरिकी खुफिया एजेंसिंयों ने इस धमकी वाले वीडियो की जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी जल्द ही अफगान तालिबान से भी संपर्क स्थापित कर इस वीडियो की सच्चाई को जानने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही वीडियो में किस आतंकवादी गुट के लोग मौजूद हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद आतंकवादी नेटवर्क का प्रचार-प्रसार करने वाले समूह ने इस वीडियो को जारी किया है.
Donald Trump News: शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कुछ ऐसा, 11 देशों में मची खलबली, भारत-चीन सब लेपेटे में
क्यों मिली यह धमकी
यह भी कहा जा रहा है कि क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तालिबान को दी जाने वाली सहायता में कटौती के संकेत दिए हैं, ऐसे में आतंकवादी संगठन नाराज हो गए हैं. अब तक अफगानिस्तान तालिबान को मिलने वाली अमेरिकी डॉलर की सहायता में यह आरोप भी लगते रहे हैं कि इसका एक बड़ा हिस्सा वहां मौजूद अलकायदा, आईएसआईएस समेत अन्य आतंकवादी संगठनों को भी जा रहा है.
Delhi,Delhi,Delhi
January 21, 2025, 10:59 IST
ट्रंप के आते ही बिलबिलाए आतंकी, VIDEO जारी कर धमकाया,कहां के अमेरिकी टारगेट पर
[ad_2]
Source link