[ad_1]
वॉशिंगटन36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की लेने के बाद सेना के कमांडर-इन-चीफ के स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां तीन कार्यक्रम लिबर्टी बॉल, कमांडर-इन-चीफ बॉल और स्टारलाईट बॉल होने हैं। इस दौरान ट्रम्प की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ पहुंचीं। मंच पर पहुंचने के बाद दोनों ने डांस भी किया।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा वेंस भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लिबर्टी बॉल के दौरान ट्रम्प ने सभी सैन्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। अपने भाषण में ट्रम्प ने कहा- “आज हम अपने गौरवशाली गणराज्य की शक्ति का जश्न मनाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम उन पुरुषों और महिलाओं का भी सम्मान करें जो हमें सुरक्षित रखते हैं।”
ट्रम्प ने कहा- “ आपकी बहादुरी, आपकी बहादुरी हमें प्रेरित करती है, आपकी सेवा हमें एकजुट करती है, और आपका बलिदान और भावना हम सभी की रक्षा करती है।”
लिबर्टी बॉल में ट्रम्प और मेलानिया के डांस का वीडियो यहां देखिए…
ट्रम्प ने बाइडेन के 78 फैसले पलटे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार देर रात शपथ लेने के सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही ट्रम्प ने बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया है। शपथ ग्रहण के बाद ट्रम्प कैपिटल वन एरिना पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के सामने बाइडेन के फैसलों को पलटने समेत कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए।
ट्रम्प ने थर्ड जेंडर (LGBTQ समुदाय को समानता) से जुड़े बाइडेन के आदेश को पलट दिया है। इसके अलावा पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश भी दिया है। ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में भी अमेरिका को इस एग्रीमेंट से बाहर किया था, जिसे बाद में बाइडेन ने पलट दिया था।
इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां भी उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। इनमें 6 जनवरी की हिंसा के दोषियों को माफ और रिहा करने और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश शामिल है।
ट्रम्प 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर नए टैरिफ लागू करेंगे। ट्रम्प ने बताया कि वे पड़ोसियों पर 25% तक टैरिफ लगाएंगे।

ट्रम्प ने फैसलों को लोगों के सामने पढ़कर भी बताया।
नौकरियों में भर्ती और वर्क फ्रॉम होम पर रोक
डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश जारी कर संघीय नौकरियों में भर्ती पर रोक लगा दी है। हालांकि सेना में होने वाली भर्तियों को इसमें छूट दी गई है।
ट्रम्प ने सभी संघीय कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने का आदेश दिया है। उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगा दी है। ट्रम्प के सहयोगी इलॉन मस्क ने चुनाव के दौरान सिविल सेवकों की संख्या में कटौती और उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगाने की बात कही थी।
अपने पहले आदेश में बाइडेन के 78 फैसलों को पलटने के साथ ही क्यूबा को फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट में डाल दिया। बाइडेन ने इसी महीने क्यूबा को इस लिस्ट से बाहर किया था। ट्रम्प ने दवाओं की कीमतों के कम करने वाले आदेश को भी पलट दिया है।
इसके अलावा ट्रम्प ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने वाले आदेश पर भी साइन किए।

कैपिटल वन एरिना में ट्रम्प के साथ पत्नी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा भी मौजूद थी।
कैपिटल हिल हिंसा के 1600 आरोपियों को माफी
ट्रम्प ने पहले कार्यकाल में 6 जनवरी 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा के करीब 1600 आरोपियों को रिहा करने का फैसला किया है। इनमें 22 साल की सजा काट रहे प्राउड बॉयज ग्रुप के लीडर एनरिक टारियो को भी माफी दी गई है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एनरिक को लुइजियाना की जेल से रिहा कर दिया गया है। एनरिक सबसे ज्यादा सजा पाने वाले लोगों में शामिल थे। दोषियों को रिहा करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में लोग वॉशिंगटन डीसी के जेल के बाहर पहुंचे।

पेरिस एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका बाहर
डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर कर लिया है। ट्रम्प कोविड-19 के समय से WHO की आलोचना करते रहे हैं। ट्रम्प ने जुलाई 2020 में भी अमेरिका को औपचारिक तौर पर WHO से बाहर कर लिया था।
उन्होंने इसके पीछे कोविड-19 को फैलने से रोकने में WHO की विफलता को वजह बताया है।
ट्रम्प ने चीन के शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कोर्ट के आदेश को रोकने के लिए आदेश जारी किया है।

ट्रम्प ने फिलहाल चीन पर टैरिफ लगाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
ट्रम्प बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे
शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट तक देश को संबोधित भी किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।’
———————–
ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
8 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे ट्रम्प:फेमस होने के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट खरीदे, भाई की मौत पर जिंदगीभर के लिए शराब छोड़ी

तारीख- 20 जनवरी, 2025
जगह – कैपिटल हिल, वॉशिंगटन
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा-
मैं पूरी ईमानदारी से शपथ लेता हूं कि मैं सभी विदेशी और घरेलू दुश्मनों से अमेरिका के संविधान की हिफाजत करूंगा। मैं इसके प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link
