Neeraj Chopra Married; Panipat Haryana | ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की: पत्नी संग फोटो डालीं, लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ’ – Panipat News

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ शादी की फोटो शेयर की हैं।

हरियाणा के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने हिमानी नाम की लड़की से फेरे लिए हैं। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें परिवार के लोग भी साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

.

नीरज की शादी की सूचना परिवार के अलावा किसी को नहीं थी। नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’

पेरिस ओलिंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था।

नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें

नीरज चोपड़ा की मां शादी की रस्में निभाती हुईं।

फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।

फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।

परिवार ने कहा था- तब शादी करेंगे, जब खुद कहेंगे

पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की शादी की बातें चली थीं। तब उनके परिवार ने कहा था कि नीरज की उम्र अभी देश के लिए और खेलने की है। नीरज भी हमेशा देश के लिए अभी और मेडल लाने की बात कहते हैं। वे नीरज की शादी तब ही करेंगे, जब वह खुद ही कहेंगे। उन पर शादी का कोई दबाब नहीं होगा।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *