Russia-india:’वे बेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं’, व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ – “a Very Wise Man”: Russian President Vladimir Putin Praises Pm Modi


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
– फोटो : PIB

विस्तार


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बौद्धिक कुशलता के दीवाने हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। साथ ही उन्होंने कहा भारत उनके नेतृत्व में विकास में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई।

मीडिया चैनल पर जारी वीडियो के अनुसार पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं।

गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित जी20 घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका पूरा दोष रुस पर नहीं डाला गया था। वहीं  नई दिल्ली घोषणा का मॉस्को ने स्वागत किया, जिसने इसे एक मील का पत्थर करार दिया और वैश्विक दक्षिण से जी20 देशों को एकजुट करने में भारतीय राष्ट्रपति पद की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की। पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं।

8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में एक संबोधन में पुतिन ने कहा, वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *