प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस को प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के बाद प्रवेश वर्मा के खिलाफ जूते बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos
