जिनकी भविष्यवाणियों ने मचा दिया तहलका, उस बाबा वेंगा का असली नाम जानते हैं, कैसे मिली उन्हें ये शक्ति?

[ad_1]

Last Updated:

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने जितनी भी भविष्यवाणियां कीं, उनमें से 85 प्रतिशत सच साबित हुई हैं. उनकी कई भविष्यवाणी तो ऐसी थीं, जिसे लेकर आज भी लोक हैरत में पड़ जाते हैं.

नई दिल्ली. बाबा वेंगा के बारे में आपने बहुत सुना होगा. वो शख्स जिनकी भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं. उन्होंने 2025 के लिए भी डरावनी भविष्यवाणियां की हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे खुद उनके बारे में, आखिर बाबा वेंगा हैं कौन? उन्हें ये भविष्यवाणी करने की शक्ति मिली कहां से. बाबा वेंगा का पूरा नाम क्या है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

बुल्गारिया की इस रहस्यमयी महिला का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुष्टेरोवा था. 1996 में 84 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी. वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर हो गई थीं. उन्होंने दावा किया था कि 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान के दौरान अपनी दृष्टि खोने के बाद उन्हें ये शक्तियां मिलीं. ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ के नाम से जानी जाने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में से 85% सही मानी जाती हैं. उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जो अच्छी खबर नहीं है क्योंकि उन्होंने 2025 के लिए “घातक युद्धों” और “प्रलय” की चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा था कि 2025 में होने वाली घटनाएं एक वैश्विक प्रलय की ओर ले जाएंगी. उन्होंने एक जंग का जिक्र किया था जो मुख्य भूमि यूरोप में भड़कने वाला है. उनका मानना था कि 2025 में दो देशों के बीच एक नया युद्ध छिड़ जाएगा, लेकिन इसके परिणाम पूरी दुनिया में महसूस किए जाएंगे. और यह सिर्फ वैश्विक प्रलय ही नहीं है जिसके बारे में बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगले साल हमें एलियंस का दौरा भी हो सकता है और टेलीपैथी भी सच हो जाएगी.

बाबा वेंगा की सच हुई भविष्यवाणियां

कुर्स्क
1980 में, बाबा वेंगा ने रूस के कुर्स्क शहर में एक भयानक घटना की भविष्यवाणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “यह पानी में डूब जाएगा और पूरी दुनिया इस पर रोएगी”. इसके बाद अगस्त 2000 में एक परमाणु पनडुब्बी शहर के पास डूब गई थी, जिसमें 188 क्रू सदस्य मारे गए थे.

9/11 आतंकवादी हमला
1989 में, बाबा वेंगा कथित तौर पर कहा था, “डरावना, डरावना! अमेरिकी भाई स्टील के पक्षियों द्वारा हमले के बाद गिरेंगे. झाड़ियों में भेड़िये चिल्लाएंगे, और निर्दोष खून बहेगा.” ये ‘स्टील पक्षी’ 2001 में 9/11 के हमले में अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए विमान-मिसाइलों को कहा जाता है.

बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप
ऐसा लगता है कि बराक ओबामा बाबा वेंगा को धन्यवाद कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 44वें अमेरिकी राष्ट्रपति पहले अश्वेत होंगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वे आखिरी होंगे. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था, “हर कोई उनसे इसे खत्म करने की उम्मीद करेगा, लेकिन इसके विपरीत होगा, वह देश को नीचे ले जाएंगे और उत्तर और दक्षिण राज्यों के बीच संघर्ष बढ़ेगा.”

homeworld

12 साल की उम्र में गंवाई आखें, लेकिन उन्होंने जो देखा वो आजतक कोई नहीं देख सका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *