Punjab Jalandhar Shahkot Animal cruelty Shocking Videos | Monster Man arrested by Jalandhar police | Punjab | Jalandhar Rural Police | पंजाब में इंस्टाग्राम रील्स के लिए जानवरों से क्रूरता: बिल्ली के पैर बांध शिकारी कुत्तों के आगे फेंकता, वह नोच-नोचकर मार डालते – Jalandhar News

बिल्ली के पैर बांध कर शिकारी कुत्तों के हवाले कर दिया गया था। जिसके बाद उसे नोच नोच कर कुत्तों ने मार डाला।

पंजाब में इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवक बेजुबान जानवरों से क्रूरता करने लगा। उसने शिकारी कुत्ते पाल रखे थे। वह बिल्ली और जंगली छिपकली को पकड़ लेता। फिर उनके पिछले पैर बांध देता और उन्हें शिकारी कुत्तों के आगे फेंक देता था। इनकी वह वीडिय

.

फिर उनमें पंजाबी गाने लगाकर इंस्टाग्राम पर रील्स बना अपलोड कर देता। इसकी रील्स मुंबई के एक जीव प्रेमी तक पहुंची तो उसने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद जालंधर की रूरल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके कब्जे से क्रूरता भरे कई वीडियो मिले हैं।

जंगली छिपकली को नोचते कुत्ते। युवक इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था।

आरोपी बोला- सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज चाहिए थे पुलिस के मुताबिक आरोपी मंदीप जालंधर के कस्बा शाहकोट के मोहल्ला बाग में रहता है। उसके पास 4 शिकारी कुत्ते हैं। जब गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर फेमस होना चाहता था।

वह सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज लेना चाहता था। ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर बहुत कम देखने को मिलती हैं, इसलिए उसने ऐसी रील्स बनानी शुरू कर दीं।

उसके खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

कुत्तों को उकसाता था, वह दूसरे जानवर को नोच-नोच कर मार डालते पुलिस को मिले वीडियो बहुत ही डरावने हैं। एक वीडियो में उसने बिल्ली के पिछले पैर बांध रखे हैं। उसके बाद वह उसे कुत्तों के आगे फेंक देता है। इसके बाद कुत्ते खींचतान करते हुए उसे नोच-नोचकर मार डालते हैं। इसके अलावा वह जंगली छिपकली को कुत्तों के सामने फेंक देता है, जो उसे नोच-नोचकर मार डालते हैं।

बिल्ली को नोच रहे जंगली कुत्ते।

बिल्ली को नोच रहे जंगली कुत्ते।

DSP बोले- आपत्तिजनक वीडियो मिले इस बारे में जालंधर में शाहकोट के DSP ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि जब हमारे पास वीडियो पहुंचे तो तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपी से कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *