Los Angeles Fire Tragedy | US California Wildfires Situation Video Update | कैलिफोर्निया में लगी आग 40 हजार एकड़ में फैली: 10 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह, 10 की मौत; करीब 29 हजार एकड़ जमीन जलकर खाक

[ad_1]

लॉस एंजिलिस20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में लॉस एंजिलिस के चारों तरफ लगी आग से लगभग 10 हजार घर जल चुके हैं। 4 दिन से लगी आग में लगभग 40 हजार एकड़ में फैली हुई है। इसमें से 29 हजार एकड़ जमीन पूरी तरह जल चुकी है। आग की वजह से करीब 10 हजार इमारतों तबाह हो चुकी हैं। इसके अलावा करीब 30 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार को आग की से वजह होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। ये लॉस एंजिलिस और आसपास में लगी अब तक की सबसे बड़ी आग है।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ (जिला CEO के समान) रॉबर्ट लूना ने आग मची तबाही को परमाणु बम विस्फोट से होने वाली तबाही के बराबर बताया है। लूना ने कहा कि आग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इन इलाकों में परमाणु बम गिराया गया हो। आग की स्थिति को संभालने के लिए नेशनल गार्ड्स को बुला लिया गया।

करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर शनिवार तक इसके फैलने की चेतावनी दी है।

जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है।

जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है।

फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर्स से पानी का छिड़काव कर रहे हैं।

फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर्स से पानी का छिड़काव कर रहे हैं।

लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं।

लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं।

घरों में लगी आग को बुझाने को कोशिश करते फायर फाइटर्स।

घरों में लगी आग को बुझाने को कोशिश करते फायर फाइटर्स।

आग लगने से पहले और बाद में लॉस एंजिलिस की तस्वीर

सोर्स: मैक्सॉर टेक्नॉलाजी।

सोर्स: मैक्सॉर टेक्नॉलाजी।

उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का घर खाली कराया गया आग की वजह से लॉस एंजिलिस (LA) के ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। LA अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं।

कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन तेज हवाओं और उनके दिशा बदलने की वजह से आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है। लगभग 7500 फायर फाइटर्स को आग बुझाने के काम पर लगाया गया है।

रेस्क्यू टीम ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित जगहों को इमरजेंसी शेल्टर बना दिया गया है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर फायर हाइड्रेंट्स यानी आग बुझाने वाले यंत्र सूखे पड़े हैं। उनका पानी खत्म हो गया है।

हॉलीवुड हिल्स पर लगी आग…

BBC के मुताबिक कैलिफोर्निया की आग जिस तरह फैल रही है, उसमें बीच हॉलीवुड हिल्स पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान ‘हॉलीवुड बोर्ड’ के जलने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल LA में हॉलीवुड नाम की एक जगह है, इसी पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड पड़ा है।

आग से LA शहर के पॉश इलाके पैलिसेड्स में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जल चुके हैं। हैं। पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर खाक हो गए हैं। पेरिस हिल्टन का घर 72 करोड़ रुपए में बना था। कई सेलिब्रिटीज को घर छोड़कर भी जाना पड़ा है।

हॉलीवुड हिल्स का आइकोनिक बोर्ड

हॉलीवुड के इस आइकोनिक बोर्ड के जंगल की आग में जल जाने का खतरा है।

हॉलीवुड के इस आइकोनिक बोर्ड के जंगल की आग में जल जाने का खतरा है।

कैलिफोर्निया की आग पर बाइडेन vs ट्रम्प राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आग की वजह से अपना इटली का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम कैलिफोर्निया में लगी आग को रोकने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं।

इसके लिए चाहे कितना भी वक्त लगे। हम जानते हैं कि इसके लिए हमें बहुत लंबा रास्ता तय करना होगा। फेडरल सरकार तब तक यहां रहेगी जब तक आपको हमारी जरूरत होगी।

ट्रम्प ने बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार

डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया की आग के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन का जिम्मेदार ठहराया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-

QuoteImage

फायर हाइड्रेंट में पानी नहीं है, फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) के पास पैसा नहीं है। जो बाइडेन मेरे लिए यही सब छोड़कर जा रहे हैं। शुक्रिया जो

QuoteImage

ट्रम्प ने एक अन्य पोस्ट में कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजकम पर तंज किया। ट्रम्प ने कहा कि इस वक्त तक गैविन न्यूजकम और उनकी लॉस एंजिल्स टीम ने आग पर जीरे प्रतिशत काबू पाया है। यह आग पिछली रात से भी ज्यादा इलाके में फैल चुकी है। सरकार इस तरह की नहीं होती है। मैं 20 जनवरी (शपथ ग्रहण का दिन) तक इंतजार नहीं कर सकता।

आग और उसमें जलते लॉस एंजिलिस शहर की फोटोज-वीडियोज…

जंगलों की आग ने सबसे पहले शहर के बाहरी इलाकों में बने घरों को चपेट में लिया। घर-गाड़ियां जलकर खाक हो गए।

जंगलों की आग ने सबसे पहले शहर के बाहरी इलाकों में बने घरों को चपेट में लिया। घर-गाड़ियां जलकर खाक हो गए।

आग इतनी तेजी से फैली कि फायर फाइटर्स के पहुंचने से पहले ही दर्जनों घर पूरी तरह जल चुके थे

आग इतनी तेजी से फैली कि फायर फाइटर्स के पहुंचने से पहले ही दर्जनों घर पूरी तरह जल चुके थे

लॉस एंजिलिस में घरों के जलने की रफ्तार इतनी तेज थी कि हर तरफ आग ही दिखाई दे रही थी।

लॉस एंजिलिस में घरों के जलने की रफ्तार इतनी तेज थी कि हर तरफ आग ही दिखाई दे रही थी।

जंगलों की लॉस एंजिलिस के हिल टॉप तक पहुंच गई। आग से रात को पहाड़ी लाल दिखाई दे रही थी।

जंगलों की लॉस एंजिलिस के हिल टॉप तक पहुंच गई। आग से रात को पहाड़ी लाल दिखाई दे रही थी।

लॉस एंजिसिल के हिल टॉप पर कई सेलिब्रिटीज के बंगले जलकर खाक हो चुके हैं। आग अभी भी जारी है।

लॉस एंजिसिल के हिल टॉप पर कई सेलिब्रिटीज के बंगले जलकर खाक हो चुके हैं। आग अभी भी जारी है।

आग बुझाने का ऑपरेशन 5 तस्वीरों में

आग से घिर चुके घरों पर फायर फाइटर्स प्रेशर मशीन से छिड़काव कर रहे हैं, ताकि आग और न फैल सके।

आग से घिर चुके घरों पर फायर फाइटर्स प्रेशर मशीन से छिड़काव कर रहे हैं, ताकि आग और न फैल सके।

आग से हवा जहरीली हो चुकी है। फायर फाइटर्स प्रोटेक्टिव मास्क पहनकर प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं।

आग से हवा जहरीली हो चुकी है। फायर फाइटर्स प्रोटेक्टिव मास्क पहनकर प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं।

फायर फाइटर्स पिछले 24 घंटे से लगातार आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, लेकिन आग फैलती गई है।

फायर फाइटर्स पिछले 24 घंटे से लगातार आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, लेकिन आग फैलती गई है।

आग के ऊपर विमानों से फोम का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आग आगे न फैले, हालांकि हवाओं से इसमें मुश्किल हो रही है।

आग के ऊपर विमानों से फोम का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आग आगे न फैले, हालांकि हवाओं से इसमें मुश्किल हो रही है।

लॉस एंजिलिस शहर के हिल टॉप इलाके में रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे कैलिफोर्निया के गवर्नर फैलती हुई आग को देखते रहे।

लॉस एंजिलिस शहर के हिल टॉप इलाके में रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे कैलिफोर्निया के गवर्नर फैलती हुई आग को देखते रहे।

फंसे हुए लोगों को निकालने की 3 तस्वीरें

कैलिफोर्निया के एल्टाडेना में आग लगने से बेहोश हुए बुजुर्ग को एक सुरक्षाकर्मी ने बचाया।

कैलिफोर्निया के एल्टाडेना में आग लगने से बेहोश हुए बुजुर्ग को एक सुरक्षाकर्मी ने बचाया।

लॉस एंजिलिस के सीनियर सिटीजन होम से एक बुजुर्ग को सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए रेस्क्यू वर्कर्स

लॉस एंजिलिस के सीनियर सिटीजन होम से एक बुजुर्ग को सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए रेस्क्यू वर्कर्स

आग फैलने से पहले एक बीमार महिला को घर से स्ट्रेचर पर प्रोटेक्टिव बेल्ट बांधकर निकाला गया।

आग फैलने से पहले एक बीमार महिला को घर से स्ट्रेचर पर प्रोटेक्टिव बेल्ट बांधकर निकाला गया।

आग के बाद तबाही के निशान फोटोज-वीडियो…

आग बुझने के बाद इमारतों के ढांचे रह गए थे। ऐसी ही एक इमारत के ऊपर लगा अमेरिका का झंडा।

आग बुझने के बाद इमारतों के ढांचे रह गए थे। ऐसी ही एक इमारत के ऊपर लगा अमेरिका का झंडा।

अमेरिका के घरों में लकड़ी और इससे बने सामान का काफी इस्तेमाल होता है, इसलिए आग लगने के बाद अंदरूनी दीवारें ही बचीं।

अमेरिका के घरों में लकड़ी और इससे बने सामान का काफी इस्तेमाल होता है, इसलिए आग लगने के बाद अंदरूनी दीवारें ही बचीं।

गुरुवार सुबह सूरज निकलने के बाद आग से प्रभावित हुए इलाके में जहां-तहां मलबा ही दिखाई दे रहा था।

गुरुवार सुबह सूरज निकलने के बाद आग से प्रभावित हुए इलाके में जहां-तहां मलबा ही दिखाई दे रहा था।

सांता सना हवाओं ने लगाई अमेरिका में आग कैलिफोर्निया का लॉस एंजिलिस शहर पहाड़ों के बीच बसा है। यहां चीड़ के जंगल हैं। मंगलवार को चीड़ के सूखें पेड़ जलने से आग शुरू हुई। अगले कुछ घंटे में आग ने लॉस एंजिल्स के बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। शहर की हवा जहरीली हो गई है। यहां AQI 350 पार हो गया है।

जंगलों में आग भड़कने के बाद करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ‘सांता सना’ हवाओं ने आग को तेजी से भड़का दिया। आमतौर पर पतझड़ के मौसम में चलने वाली ये हवाएं काफी गर्म होती हैं। ये दक्षिण कैलिफोर्निया को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी हवाओं की रफ्तार काफी तेज बनी हुई है, इस वजह से आग लगातार फैलती जा रही है।

पेट्स के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे लोग…

अंतरिक्ष से भी नजर आ रही कैलिफोर्निया की आग

कैलिफोर्निया में लगी आग का धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है। नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है।

कैलिफोर्निया में लगी आग का धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है। नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है।

कैलिफोर्निया में पिछले 50 सालों में 78 से ज्यादा बार लगी आग

कैलिफोर्निया में कई सालों से सूखे के हालात हैं। इलाके में नमी की कमी है। इसके अलावा यह राज्य अमेरिका के दूसरे इलाकों की तुलना में काफी गर्म है। यही वजह है कि यहां पर गर्मी के मौसम में अक्सर जंगलों में आग लग जाती है। यह सिलसिला बारिश का मौसम आने तक जारी रहता है। हालांकि, बीते कुछ सालों से हर मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।

पिछले 50 सालों में कैलिफोर्निया के जंगलों में 78 से ज्यादा बार आग लग चुकी है। कैलिफोर्निया में जंगलों के पास रिहायशी इलाके बढ़े हैं। ऐसे में आग लगने पर नुकसान ज्यादा होता है।

1933 में लॉस एंजिलिस के ग्रिफिथ पार्क में लगी आग कैलिफोर्निया की सबसे बड़ी आग थी। इसने करीब 83 हजार एकड़ के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। करीब 3 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों जाना पड़ा था।

————————

कैलिफोर्निया की आग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका के 3 जंगलों में आग, 3000 एकड़ में फैली:हर मिनट 5 फुटबॉल मैदान के बराबर जगह जला रही; 30 हजार लोगों ने घर छोड़ा

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लॉस एंजिलिस के नजदीक 3 जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। CNN के मुताबिक, पहले यह आग पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट के जंगलों में लगी, उसके बाद अब रिहायशी इलाकों में भी फैल रही है। पेसिफिक पैलिसेड्स में आग सुबह 10 बजे, ईटन में शाम 6 बजे और हर्स्ट में रात 10 बजे लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *