[ad_1]
जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया.ट्रूडो ने कहा, अगले चुनाव में वह “सबसे अच्छा विकल्प” नहीं हो सकते.लिबरल पार्टी नए नेता का चुनाव करेगी, ट्रूडो ने की नए नेता के चयन की मांग.
टोरंटो. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को पद से इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने बतौर पीएम अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में “अंदरूनी लड़ाई” शब्द का जिक्र भी किया. इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि कि वह अगले चुनाव में “सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकते हैं.”
ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. ट्रूडो को अपने नेतृत्व को लेकर बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ रहा था. पिछले साल के अंत में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे से ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार के भीतर उथल-पुथल का संकेत मिला.
इस्तीफे की घोषणा से कुछ समय पहले, एक अधिकारी ने बताया था कि संसद 24 मार्च तक निलंबित रहेगी. संसद का सत्र 27 जनवरी को फिर से शुरू होना था. इस दौरान लिबरल पार्टी के नेतृत्व का चुनाव होगा.
2015 में पीएम चुने जाने पर ट्रूडो कनाडा के इतिहास में दूसरे सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे, और वे अगले साल के चुनाव में चौथी बार चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे, बावजूद इसके कि उनकी पार्टी में उनके खिलाफ ही असंतोष बढ़ रहा था. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कनाडा के प्रति अपने प्रेम से प्रेरित रहा हूं” और बार-बार खुद को एक फाइटर बताया.
वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड, जिन्होंने पिछले महीने इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की चर्चा को तेज कर दिया था, ने उनके वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. फ्रीलैंड, जो ट्रूडो की सबसे शक्तिशाली मंत्री रही हैं, प्रधानमंत्री पद की संभावित उम्मीदवार भी मानी जा रही हैं.
ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की टिप्पणी में फ्रीलैंड को “एक अद्भुत राजनीतिक साथी” कहा और बताया कि वह चाहते थे कि वह उनकी उप प्रधानमंत्री बनी रहें. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनके बीच क्या हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो निजी बातचीत साझा करने की आदत रखते हैं.”
Tags: Canada, Justin Trudeau
FIRST PUBLISHED : January 6, 2025, 23:54 IST
[ad_2]
Source link
