82nd Golden Globes Awards 2025 Live Updates Winners Full List – Amar Ujala Hindi News Live

09:41 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ पिक्चर- ड्रामा- द ब्रूटलिस्ट

गोल्डन ग्लोब्स में ‘द ब्रूटलिस्ट’ का जलवा देखने को मिला है। फिल्म ने अब सर्वश्रेष्ठ पिक्चर की श्रेणी पुरस्कार जीतकर धमाल मचा दिया है।

 

09:35 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मोशन पिक्चर ड्रामा- एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मोशन पिक्चर- ड्रामा की श्रेणी में एड्रियन ब्रॉडी ने ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए पुरस्कार अपने नाम किया है।

 

09:32 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मोशन पिक्चर ड्रामा- फर्नांडा टोरेस (आई एम स्टिल हियर)

गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मोशन पिक्चर- ड्रामा की श्रेणी में फर्नांडा टोरेस ने ‘आई एम स्टिल हियर’ के लिए पुरस्कार जीता है।

 

09:08 AM, 06-Jan-2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए कैसे चुनी जाती हैं फिल्में?

ये है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नामांकन पाने की प्रक्रिया, आइए इसे ग्राफिक्स की मदद से समझते हैं…

09:06 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/ कॉमेडी सीरीज का खिताब हैक्स के नाम

‘हैक्स’ का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला है। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/ कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में इसने पुरस्कार जीता है।

09:04 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर- बेबी रेनडियर

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर के लिए बेबी रेनडियर ने जीता गोल्डन ग्लोब पुरस्कार। 

08:47 AM, 06-Jan-2025

विकेड ने इस श्रेणी में अवॉर्ड किया अपने नाम

सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट श्रेणी में ‘विकेड’ ने मारी बाजी।

08:46 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ गाना- मोशन पिक्चर- एल मल (एमिलिया पेरेज)

एमिलिया पेरेज के ‘एल मल’ ने सर्वश्रेष्ठ गाने का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है।

 

08:40 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर- ट्रेंट रेज्नर और एटिकस रॉस (चैलेंजर्स)

‘चैलेंजर्स’ के लिए बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर का अवॉर्ड ट्रेंट रेज्नर और एटिकस रॉस ने जीता है।

 

08:31 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट डायरेक्टर बनने से चूकीं पायल कपाड़िया

पायल कपाड़िया फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के लिए नामित थीं।  हालांकि, इस समारोह में वह यह अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। ब्रैडी कॉर्बेट को ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए इस श्रेणी में अवॉर्ड दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *