Haryana Weather Alert Sirsa, Fatehabad, Hisar, Jind, Bhiwani, Rohat, Charkhi Dadri, Jhajjar, Mahendragarh, Rewari, Gurugram fog alert | हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: 10 से 50 मीटर विजिबिलिटी रहेगी; 24 घंटे में दिन-रात का तापमान 2 डिग्री गिरा – Haryana News

हिसार के बालसमंद में रविवार सुबह घनी धुंध रही। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी।

हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश के बाद अब घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।

.

इस दौरान 10 से 50 मीटर तक विजिबिलिटी रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर 0 विजिबिलिटी रहने की भी संभावना है। अन्य 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भिवानी के दिन सबसे ठंडे रहे। यहां का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश से हवा साफ हुई वहीं, बारिश से प्रदेश के शहरों की हवा भी साफ हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से नीचे आ गया है। IMD ने अब नए साल पर कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से वर्षा होने के साथ ही अब कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है।

पहाड़ की हवाओं से बढ़ी ठिठुरन मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है कि 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की और से चलने वाली बर्फीली हवाओं से हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड को प्रचंड बना दिया है। इसके कारण नमी बढ़ने से सूबे के अधिकांश इलाकों की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद चादर छाने के आसार हैं। इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

कई शहरों की हवा सुधरी हरियाणा में बदले मौसम के मिजाज से अधिकांश जिलों की हवा में सुधार हुआ है। चरखी दादरी ऐसा जिला रहा जहां का AQI 158, गुरुग्राम का 138, फरीदाबाद का 136, रोहतक का 110, पंचकूला का 105 रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है 1-2 दिन में मौसम के खुश्क रहने के साथ ही प्रदूषण के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासकर NCR के जिलों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होगी।

आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में सुबह धुंध रह सकती है।

मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 5 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पंजाब के आसपास बने साइक्लोन सर्कुलेशन के चलते राज्य में आज भी धुंध व शीतलहर को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज धुंध और घनी हो सकती है। जिसके चलते विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *