plane crash in South Korea, plane slipped on the runway | साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश में 85 की मौत: लैंडिग गियर में खराबी से रनवे पर फिसला, बाउंड्री से टकराकर ब्लास्ट, 181 लोग सवार थे

[ad_1]

सियोलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई। कोरिया टाइम्स के मुताबिक हादसे में प्लेन में सवार 181 लोगों में से 85 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, इसके अलावा अन्य 115 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त प्लेन के लैंडिग गियर में खराबी आई थी। इसकी वजह से प्लेन के बिना लैंडिंग गियर के लैंड करना पड़ा।

लैंड करने के बाद प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ, एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से टकराकर क्रैश हो गया। एजेंसी के मुताबिक विमान में 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री सवार थे।

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

हादसे की तस्वीरें…

जेजू एयरलाइन्स की फ्लाइट 2216 बैंकॉक से आ रही थी। लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ।

जेजू एयरलाइन्स की फ्लाइट 2216 बैंकॉक से आ रही थी। लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ।

फ्लाइट रनवे पर फिसल गई, जिससे तेज धमाका हुआ और विमान में आग लग गई।

फ्लाइट रनवे पर फिसल गई, जिससे तेज धमाका हुआ और विमान में आग लग गई।

घटनास्थल से उठता धुएं का गुबार। विमान के पिछले गेट से लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

घटनास्थल से उठता धुएं का गुबार। विमान के पिछले गेट से लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

आग बुझाने में 43 मिनट लगे

मुआन एयरपोर्ट के दमकल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए बताया कि प्लेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग को बुझाने में 43 मिनट का वक्त लगा।

फिलहाल क्रैश साइट पर बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर लोग प्लेन के पिछले हिस्से में थे, उन्हें वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। प्लेन में सवार यात्रियों में 173 साउथ कोरियाई और 2 थाईलैंड के नागरिक थे।

4 दिन पहले कजाकिस्तान में हुआ था प्लेन क्रैश

25 दिसंबर को अजरबैजान से रूस जा रहा एक प्लेन कजाकिस्तान के अक्ताउ एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। प्लेन में 5 क्रू मेंबर समेत 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से ग्रोज्नी पहुंचा पहुंचना था।

——————————————–

प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

अजरबैजान प्लेन क्रैश पर पुतिन की माफी, जिम्मेदारी नहीं ली:रूसी अधिकारी बोले- यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई के वक्त हमारे एयरस्पेस में था प्लेन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को अजरबैजान के प्लेन क्रैश पर माफी मांगी है। पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से कहा कि हादसा उनके एयरस्पेस में हुआ इसके लिए उन्हें दुख है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *