[ad_1]
Earthquake News: अफगानिस्तान में शुक्रवार को तड़के सुबह-सुबह धरती कांपी है. खबर मिली है कि अफगानिस्तान के फैजाबाद 73 किलोमीटर दक्षिण में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से अभी किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. volcanodiscovery.com के अनुसार भूकंप की गहराई 180 किलोमीटर थी. मिले रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार के तड़के सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां के पास था. वहीं रात के 1 बजकर 11 मिनट पर अफगानिस्तान बॉर्डर पर 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.
भूकंप के झटके ताजिकिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए. हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) भूकंप की तीव्रता काफी कमजोर थी, किसी प्रकार के चिंता का विषय नहीं है. वहीं, रविवार तड़के अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था. एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार, सुबह 06:30 बजे पर आया था. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.
अफगानिस्तान का बदख्शां वाला क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त एक पहाड़ी क्षेत्र है. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, पिछले तीस दिनों में अफगानिस्तान में पांच से अधिक भूकंप आए हैं. मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओसीएचए) के अनुसार, अफगानिस्तान मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं के लिए अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है. यूएनओसीएचए ने कहा कि अफगानिस्तान में लगातार आने वाले भूकंप से कमजोर समुदायों को नुकसान पहुंचता है. यह क्षेत्र पहले से ही दशकों के संघर्ष और अविकसितता से जूझ रहा है.
Tags: Afghanistan latest news, Earthquake News
FIRST PUBLISHED : December 27, 2024, 07:53 IST
[ad_2]
Source link
