Contractor commits suicide in Karnataka, priyank kharge | कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर से सुसाइड किया: मल्लिकार्जुन ​​​​​​​खड़गे के बेटे के करीबी पर धोखाधड़ी और जान की धमकी का आरोप, बीजेपी बोली- प्रियांक इस्तीफा दें

बेंगलुरु42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियांक खड़गे कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के करीबी पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। प्रियांक कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं। अब बीजेपी और जेडीएस उनका इस्तीफा मांग रही है।

दरअसल, 26 दिसंबर को सचिन (27) नाम के युवक का शव बीदर जिले में कट्टीटोंगोव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसने ट्रेन से कटकर सुसाइड किया था। पुलिस को उसके पास से 7 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ था।

सुसाइड नोट में सचिन ने लिखा- प्रियांक के करीबी कलबुर्गी सिटी कॉर्पोरेशन के पूर्व सदस्य राजू कपानुरू ने टेंडर दिलाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद वो एक करोड़ रुपए और मांग रहा था। लेकिन उसने कोई भी टेंडर नहीं दिलाया।

नोट के मुताबिक, सचिन ने जब अपने दिए रुपए वापस मांगे तो राजू ने पैसे लौटाने से मना किया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सचिन ने सुसाइड नोट में राजू समेत 6 लोगों के नाम लिखे हैं, इन पर जान की धमकी देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

येदियुरप्पा का आरोप- बीजेपी नेताओं की हत्या कराई जा रही मामले पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा- जब से प्रियांक कलबुर्गी के जिला प्रभारी मंत्री बने हैं, मर्डर और जबरन वसूली बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या की जा रही है। सीएम सिद्धारमैया को प्रियांक खड़गे से इस्तीफा लेना चाहिए। बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल सचिन के घर जा सकता है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी तरह के मामलों के लिए आयोग बनाते हैं,लेकिन उन्होंने इस अभी तक आयोग क्यों नहीं बनाया?

बीदर के पुलिस अधीक्षक ने सचिन की बहनों की शिकायत पर कार्रवाई न करने वाले गांधीगंज पुलिस स्टेशन के 2 हेड कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

मृतक के परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

…………………………………

प्रियांक खड़गे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे ने मोदी को नालायक कहा:बोले- प्रधानमंत्री की आलोचना तो होगी ही; आप हर बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं

27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप बताया था। खड़गे के बयान के 4 दिन बाद 31 अप्रैल को अब उनके बेटे और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री को नालायक कहा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *