Arvind Kejriwal Protest Update; BJP Mahila Morcha | Delhi Election 2025 | आतिशी बोलीं- कांग्रेस को लेकर दूसरे दलों से बात करेंगे: इन्हें I.N.D.I.A गठबंधन से अलग करना चाहिए; लोकसभा साथ लड़ते हैं, हमारे खिलाफ बोलते हैं

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बयानों को लेकर टकराव शुरू हो गया है। दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।’

आतिशी ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा फायनेंस कर रही है। ये लोकसभा चुनाव में हमारे साथ थे। अब हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। अगर कांग्रेस ने माकन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम INDIA गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे। उनसे कहेंगे कि कांग्रेस को गठबंधन से अलग करना चाहिए।’

माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनकी निजी राय है। माकन कांग्रेस की तरफ से AAP और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करने के दौरान ये बातें कही।

अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।

अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।

भाजपा ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया महिला सम्मान योजना को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं काे हिरासत में लिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली अध्यक्ष ऋचा पांडे का आरोप है कि केजरीवाल ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। दिल्ली में ऐसा ही वादा कर जनता को ठगा जा रहा है।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा- आम आदमी पार्टी फर्जी तरीके से लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा रही है। इसके माध्यम से उनका पर्सनल डाटा भी कलेक्ट करने की कोशिश विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही है। हम लोग इसकी शिकायत पुलिस में भी करेंगे।

दिल्ली महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

दिल्ली महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की युवा कांग्रेस ने 25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। जब सरकार के विभाग इन दो स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसे कैसे दावा कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

आप दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे पढ़ें पूरी खबर…

आतिशी बोलीं- भाजपा सांसद के घर महिलाओं को 1100 रुपए बांटे गए दिल्ली की CM आतिशी ने बुधवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को 1100 रुपए बांटने का आरोप लगाया था। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

महिला सम्मान, संजीवनी योजना विवाद पर आतिशी बोलीं- एक्शन लेंगे दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने बुधवार को अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है। इस पर आतिशी ने कहा कि जो नोटिस आज छपे हैं, वो गलत हैं। कुछ अफसरों पर भाजपा ने दबाव बनाकर गलत सूचना छपवाई है। अफसरों के खिलाफ एक्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *